The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू की हो रही एंट्री, फिर से ठोकेंगे ताली, अब अर्चना पूरन का क्या होगा?

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री होने वाली है. शो में उनके साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी आएंगी. शो का नया प्रोमो सामने आया है.

The Great Indian Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. कपिल को यकीन नहीं होता कि सच में नवजोत सिंह कुर्सी पर बैठे हुए है. कपिल को लगता है कि सुनील ग्रोवर, नवजोत सिंह के गेटअप में कुर्सी पर बैठे हुए है. तभी जब नवजोत सिंह बोलना शुरू करते हैं, तो कपिल चौंक जाता है. उसी समय कपिल के पास अर्चना आती है और कहती है नवजोत को उनकी कुर्सी से हटने के लिए कहो.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो फिल्मी हूं 2 ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. प्रोमो में हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, ‘दुनिया कुछ भी कहे, लेकिन किसी के कहने से कोई बुद्धू नहीं बन जाता, कुर्सी पर कोई भी बैठ जाए पर कोई सिद्धू नहीं बन जाता.’ नवजोत सिंह सिद्धू फिर अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी से हटकर सोफे पर आकर बैठ जाते है. सोफे पर उनके साथ उनकी वाइफ नवजोत कौर सिद्धू भी नजर आती है. शो में हरभजन अपनी वाइफ गीता बसरा के साथ रंग जमाएंगे.

सुधा मूर्ति ने पकड़ा कपिल शर्मा का झूठ

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में सुधा मूर्ति अपने पति नारायण मूर्ति के साथ शो में आई थीं. शो के दौरान नारायण मूर्ति कहते हैं, सभी लड़कों और आदमियों को खाना बनाना सिखना चाहिए ताकि वह अपनी पत्नी की मदद कर पाए. वह उनके काम में हाथ बंटा सकें. इसपर कपिल कहते हैं शूटिंग पर आने से पहले वह बर्तन धोकर आए है. कपिल के इस झूठ को सुधा मूर्ति ने झट से पकड़ लिया. उन्होंने कहा, अपना हाथ दिखाओ. उन्होंने कहा, अगर आपने बर्तन धोया होता तो आपके हाथ के लाइन्स अलग होते. आपके हाथ की लाइन अच्छे है, तो कुछ नहीं किया. मेरे से पंगा नहीं लेना. जिसके बाद सब हंसने लगता है.

Also Read- ना जेठालाल ना अनुपमा, TV की दुनिया में सबसे अमीर है ये एक्टर, नेट वर्थ जान जानकर चौक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >