The Family Man 3 vs Farzi 2: मनोज बाजपेयी ने दोनों ही वेब सीरीज के क्रोसओवर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी मजा आने…

The Family Man 3 vs Farzi 2: मनोज बाजपेयी इन-दिनों द फैमिली मैन 3 की शूटिंग में बिजी है. फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब मनोज ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात पर चुप्पी तोड़ी है कि क्या फर्जी 2 और द फैमिली मैन 3 का क्रोसओवर होगा.

The Family Man 3 vs Farzi 2: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. वेब सीरीज के पहले दो पार्ट काफी पॉपुलर हुए थे और अब तीसरे पार्ट की शूटिंग चल रही है. एक्टर ने द फैमिली मैन सीजन 3 और शाहिद कपूर-स्टारर फर्जी 2 के बीच क्रॉसओवर के बारे में बात की है. बता दें कि दोनों ही वेब सीरीज राज और डीके की ओर से बनाई गई हैं.


द फैमिली मैन 3 और फर्जी 2 के क्रॉसओवर पर मनोज वाजपेयी ने कही ये बात
मनोज वाजपेयी ने पिंकविला संग बात करते हुए द फैमिली मैन 3 और फर्जी 2 के क्रॉसओवर के बारे में बात करते हुए कहा, “अमेरिकी कॉन्ट्रैक्ट इतना सख्त है, अगर मैं कुछ कहता हूं, तो मुझे कुछ पैसे देने होंगे, जो मुझे नहीं मिल रही है. इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन, ये जरूर कहूंगा कि बहुत मजा आने वाला है.”

Also Read- The Family Man 3 की रिलीज से पहले देखें ये जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज, हिलाकर रख देगी धमाकेदार कहानी

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Family Man 3 तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज

Also Read- The Family Man 3: श्रीकांत तिवारी बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं मनोज बाजपेयी, वेब सीरीज को लेकर दिया अपडेट


द फैंमिली मैन 3 को लेकर मनोज वाजपेयी ने दिया बड़ा अपडेट
वेब सीरीज की शूटिंग पर, मनोज वाजपेयी ने कहा, “मुझे बहुत मजा आ रहा है… अभी शूटिंग चल रही है. एक शेड्यूल खत्म किया है हमने. रात को डेढ़ बजे जाकर सोया हूं मैं… मैं फैमिली मैन की ही शूटिंग कर रहा था.” बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, फ्रैंचाइजी के मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट की और फैंस को अपडेट दिया कि मोस्ट अवेटेड सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है. प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर मेकर्स के साथ बैठे मनोज की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “#TFM3W??? अब शूटिंग शुरू… अपना उत्साह छोड़ें.”


फैमिली मैन के बारे में
राज और डीके की ओर से बनाई गई सीरीज में, मनोज वाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है, जो एक मीडिल क्लास व्यक्ति है, जो नेशनल जांच एजेंसी के एक काल्पनिक प्रभाग, थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (टीएएससी) के लिए एक खुफिया अधिकारी के रूप में दोहरी जिंदगी जी रहा है. इस वेब सीरीज को सुमन कुमार और राज और डीके ने लिखा है. रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा सीजन प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) सहित कई मूल कलाकारों को वापस लाएगा.

Also Read- The Family Man Season 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, सामने आई ये तसवीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >