The 50 हर एपिसोड के साथ और भी इंटेंस होता जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, सिवेट तोमर और निक्की तंबोली की धमाकेदार एंट्री ने खेल का माहौल पूरी तरह बदल दिया. अंदर आते ही बहस और टकराव शुरू हो गया और सबसे बड़ा ड्रामा तब हुआ जब अरबाज पटेल ने शिव ठाकरे पर हमला कर दिया, जिससे शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. अंत में सिवेट ने टास्क जीतकर निक्की को शो से बाहर कर दिया, जबकि घर का माहौल पूरी तरह हाई-टेंशन बना रहा. आइए जानते हैं इस एपिसोड में और क्या हुआ.
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री
इस हफ्ते शो में दिव्या अग्रवाल, सिवेट तोमर और निक्की तंबोली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में शामिल हुए. उनकी एंट्री ने घर के अंदर गेम का मूड तुरंत बदल दिया. अंदर आते ही निक्की और शिव ठाकरे के बीच झगड़ा शुरू हो गया. निक्की ने शिव पर आरोप लगाया कि उसने उसका मजाक उड़ाया है.
अरबाज पटेल का शॉकिंग एविक्शन
जब शिव जवाब देने की कोशिश करते हैं, तो निक्की के पार्टनर अरबाज पटेल बीच में आकर शिव को मार देते हैं. हालात और बिगड़ जाते हैं जब प्रिंस नरूला बीच-बचाव के लिए आते हैं, लेकिन अरबाज उनका भी कॉलर पकड़ लेते हैं.
इस घटना के बाद शो में बड़ा फैसला लिया जाता है और अरबाज पटेल को तुरंत शो से बाहर कर दिया जाता है, जिससे एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है.
स्पेशल परफॉर्मेंस और फिर से ट्विस्ट
इसके बाद हुई अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की स्पेशल परफॉर्मेंस ने घर का माहौल थोड़ा हल्का और चिल कर दिया. लेकिन दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच बहस फिर से शुरू हो गई, जिसमें दिव्या ने कहा कि उनका गेम प्लान शो में सही नहीं लग रहा और यह भी जताया कि वह जीतने के लिए पूरी तरह बेताब हैं.
टास्क और फाइनल एविक्शन
आखिर में निक्की तंबोली और सिवेट तोमर के बीच टास्क हुआ. सिवेट चैलेंज जीत गए और निक्की एक बार फिर शो से बाहर हो गई.
यह भी पढ़ें: OTT पर पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट का धमाका, एक साथ आ रही हैं 14 नई फिल्में और वेब सीरीज
