‘द 50’ में पहला डबल एविक्शन, सुमैरा शेख और सौरभ घाडगे शो से बाहर

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ में पहला डबल एविक्शन हुआ है. सुमैरा शेख और सौरभ घाडगे को वोट न मिलने के कारण शो से बाहर होना पड़ा. चार दिन में आए इस ट्विस्ट ने गेम की दिशा बदल दी है और आगे बड़े टकराव तय माने जा रहे हैं.

The 50: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू होते ही चर्चाओं में बना हुआ है. महज चार दिन के भीतर ही शो में ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। शो का पहला डबल एविक्शन हुआ और इसके साथ ही सुमैरा शेख और सौरभ घाडगे को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

अनसेफ जोन में पहुंचे 11 कंटेस्टेंट

लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत 11 कंटेस्टेंट्स के अनसेफ जोन में पहुंचने से हुई. इस लिस्ट में फैज, बेबिका, सैमी, तेजस्वी, खानजादी, मोनालिसा, आर्या, सपना चौधरी, सौरभ घाडगे, मैक्सटर्न और सुमैरा शेख शामिल थे. शो के नियमों के मुताबिक, सेफ जोन में मौजूद खिलाड़ियों को एविक्शन के लिए वोट डालने का अधिकार दिया गया.

लायन के फैसले से तय हुआ एविक्शन

‘द 50’ में सेफ और अनसेफ खिलाड़ियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले लायन ने वोटिंग का नतीजा घोषित किया. इसी दौरान सामने आया कि सुमैरा शेख और सौरभ घाडगे को किसी ने भी वोट नहीं दिया, जिसके चलते दोनों का एविक्शन तय हो गया. यह फैसला सुनकर घर में सन्नाटा छा गया.

सुमैरा को याद कर भावुक हुईं रिधि डोगरा

शो की कंटेस्टेंट रिधि डोगरा ने सुमैरा शेख को याद करते हुए कहा कि वह उनसे इसलिए जुड़ पाईं क्योंकि दोनों ही इंट्रोवर्ट हैं और हर किसी से खुलकर बात करना उनके लिए आसान नहीं था.

आगे और बढ़ेगा बवाल

अब शो में टकराव और भी तेज होने वाला है. आने वाले एपिसोड्स में एल्विश यादव और मैक्सटर्न से जुड़ा विवाद और गहराने वाला है. इसके अलावा द ग्रेट खली की एंट्री से टास्क और भी मुश्किल होने वाले हैं. साफ है कि ‘द 50’ अब और ज्यादा ड्रामा और हंगामे की ओर बढ़ रहा है.

यह भ ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर’, मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >