Terence Lewis ने खोली रियलिटी शोज की पोल! बोले- पूरी तरह से स्क्रिप्टेड…

Terence Lewis ने पिंकविला के साथ एक खास इंटरव्यू में रियलिटी शोज की पोल खोली है. उन्होंने बताया है कि किस तरह कई रियलिटी शोज टीआरपी बढ़ाने के लिए स्क्रिप्टेड होते हैं.

Terence Lewis: मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने हाल ही में रियलिटी शोज को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, एक हालिया इंटरव्यू के दौरान टेरेंस को दीपिका पादुकोण के साथ उनकी एक तस्वीर दिखाई गई, जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रमोशन के लिए ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के सेट पर पहुंची थीं. इसी के बारे में बात करते हुए टेरेंस ने बताया कि रियलिटी शो के मोमेंट किस तरह स्क्रिप्टेड होते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह जानबूझकर मोमेंट्स को क्रिएट किया जाता है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्या रियलिटी शोज स्क्रिप्टेड होते हैं?

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में टेरेंस लुईस ने दीपिका पादुकोण संग अपनी तस्वीर पर रियेक्ट करते हुए कहा, ‘ये हमारी इच्छाएं नहीं होती है. बहुत से लोग सोचते हैं कि हम डांस करना चाहते हैं लेकिन हमें एक मोमेंट बनाने के लिए कहा जाता है. इसलिए जब आप कहते हैं ‘चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं. हां, यह स्क्रिप्टेड है. मेहमानों और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत स्क्रिप्टेड होती है. डांस स्क्रिप्टेड नहीं है. डिसीजन स्क्रिप्टेड नहीं है. यह ऑथेंटिक और सच है. टैलेंट स्क्रिप्टेड नहीं है और कमेंट्स स्क्रिप्टेड नहीं हैं लेकिन बाकी जो टेलीविजन पर अच्छा लगेगा और यह एक प्रोमो बनाएगा वो सब करवाया जाता है.’

दीपिका के डांस वीडियो का सच

टेरेंस ने आगे खुलासा किया कि उन्हें स्टेज पर एक बड़ा ड्रामेटिक मोमेंट क्रिएट करने के लिए कहा गया था. उन्होंने दीपिका के साथ अपनी डांस वीडियो को याद करते बताया कि कैसे दीपिका उस दौरान डांस के बारे में नहीं जानती थीं, लेकिन उन्हें मौके पर ये करना पड़ा. कोरियोग्राफर ने आगे बताया कि मेल जजेस एक्ट्रेसेज को स्टेज पर लाने में मदद करते हैं. इसे उन्होंने पूरी तरह स्क्रिप्टेड बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा. 8 साल के जजमेंट में मैंने कभी किसी को नहीं बुलाया और कहा ‘प्लीज मैम’.’ उन्होंने इंडियाज बेस्ट डांसर एक किस्से के बारे में बताया जहां टीआरपी के लिए सीन क्रिएट करने को कहा गया था.

यह भी पढ़े: Jaat Opening Day Collection: ओपनिंग डे पर सनी देओल की फिल्म पर रेड मारेंगे अजय देवगन! रिलीज से पहले सामने आए कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >