Tanya Mittal Kitchen Lift Reality: तान्या की रईसी पर लगी मुहर, किचेन में लिफ्ट और फैक्ट्री के वीडियो से दिया करारा जवाब

Tanya Mittal Kitchen Lift Reality: बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. इंस्टाग्राम पर होम और फैक्ट्री टूर दिखाकर उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफ के दावों को सच साबित कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Tanya Mittal Kitchen Lift Reality: बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन तान्या मित्तल की चर्चा अभी भी थमी नहीं है. शो के दौरान अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर किए गए खुलासों की वजह से तान्या खूब ट्रोल हुई थीं. अब शो से बाहर आने के बाद वह ट्रोलर्स को सीधे जवाब दे रही हैं.

वीडियो में दिखा किचेन वाला लिफ्ट

शो में तान्या ने बताया था कि उनके घर के किचन में लिफ्ट है और उनके परिवार की फैक्ट्री भी है. उस वक्त कई लोगों ने इसे झूठ बताया, लेकिन अब तान्या ने वीडियो शेयर कर सबूत दिखा दिए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो डाले हैं, जिनमें एक में घर का किचन दिखाया गया है. वीडियो में साफ नजर आता है कि किचन के अंदर एक छोटी लिफ्ट लगी है, जिससे खाना ऊपर के फ्लोर तक भेजा जाता है.

तान्या ने कराया फैक्ट्री टूर

दूसरे वीडियो में तान्या ने अपने परिवार की फैक्ट्री का टूर कराया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में तान्या का ग्रैंड वेलकम होता है और वहां उनके पिता के बिजनेस की झलक भी मिलती है. ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. फैंस अब तान्या के सपोर्ट में उतर आए हैं और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं. कोई इसे हेटर्स के लिए करारा जवाब बता रहा है तो कोई इसे सीधा थप्पड़ कह रहा है. वहीं, बिग बॉस 19 के बाद तान्या ने शो के बाकी सेलेब्स से दूरी बना ली है. शो की सक्सेस पार्टी के अलावा वह किसी भी इवेंट में नजर नहीं आईं.

ALSO READ: Rakesh Bedi Kiss Sara Arjun: 51 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करने पर इंडस्ट्री में बवाल, राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बेटी की उम्र…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >