1 करोड़ की प्राइज मनी कम पड़ी, शो के लिए अक्षय कुमार ने किडनी भी लगा दी दांव पर?

Wheel Of Fortune PROMO: शो के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षय कुमार के साथ आरजे महविश, मिथिला पालकर और दानिश सैत की एंट्री देखने को मिल रही है. जानें क्रिएटर स्पेशल एपिसोड में क्या है खास.

Wheel OF Fortune PROMO: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. अपनी शानदार होस्टिंग और हाजिरजवाबी से वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसने आने वाले एपिसोड के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. इस खास एपिसोड को “क्रिएटर स्पेशल” नाम दिया गया है, जिसमें सोशल मीडिया की दुनिया के तीन पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं. आखिर ये तीनों कौन हैं और प्रोमो में क्या खास देखने को मिला? आइए जानते हैं.

क्रिएटर स्पेशल में खास मेहमानों की एंट्री

नए प्रोमो में आरजे महविश, मिथिला पालकर और कॉमेडियन दानिश सैत की एंट्री दिखाई गई है. प्रोमो की शुरुआत अक्षय कुमार के इन तीनों का स्वागत करने से होती है. वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि इनके चेहरे आपको जाने-पहचाने लगेंगे क्योंकि ये सिर्फ ऑडियंस नहीं, बल्कि देश के बड़े कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जिनके फॉलोवर्स की संख्या किसी आबादी से कम नहीं.

इसके बाद अक्षय, आरजे महविश से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछते हैं कि सब ठीक चल रहा है? इस पर महविश अपनी वायरल रील की मशहूर लाइन “बस चल रहा है” कहती हैं. यह सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं.

पजल बोर्ड पर कन्फ्यूजन और अक्षय का मजेदार चैलेंज

एक और प्रोमो में महविश पजल बोर्ड को ध्यान से देखती नजर आती हैं. अक्षय उनसे पूछते हैं कि आप काफी कन्फ्यूज लग रही हैं. इस पर वह कहती हैं कि वह दिमाग में पजल सॉल्व कर रही हैं.

तभी अक्षय तुरंत मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “कोई माई का लाल नहीं है जो इसे सॉल्व कर दे. अगर किसी ने कर दिया तो मैं उसे एक करोड़ रुपये दूंगा… एक करोड़ ही नहीं, अपनी किडनी भी दे दूंगा.”

उनकी इस बात पर महविश के साथ-साथ पूरी ऑडियंस हंसी से लोटपोट हो जाती है. प्रोमो से साफ है कि इस एपिसोड में गेम के साथ-साथ भरपूर एंटरटेनमेंट भी देखने को मिलेगा.

कब और कहां देखें शो?

व्हील ऑफ फॉर्च्यून को आप सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह शो Sony LIV पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आरुषि-तेजस्वी के बाद दिग्विजय राठी ने शो को कहा गुडबाय? अब तक क्या आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >