TMKOC Star Cast Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं तारक मेहता के स्टार्स, एक एपिसोड के लिए इतना करते हैं चार्ज

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इंडियन टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगभग 17 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. आइये जानते हैं सीरियल के सभी स्टारकास्ट की नेटवर्थ कितनी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने मजेदार कहानियों से इंडियन टेलीविजन का सबसे फेमस शो बना हुआ है, जिसे हर उम्र के लोग बहुत खुशी से देखते है. यह शो अपनी दिलचस्प कहानियों से 17 सालों से लोगों को बांधे रखने में सक्सेस रहा है. इसके स्टारकास्ट भी काफी पॉपुलर हैं. चाहे वह जेठालाल हो या फिर भिड़े और पोपटलाल. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के सबसे अमीर स्टार कौन हैं? आइये जानते हैं सभी के नेटवर्थ

दिलीप जोशी

जेठालाल चम्पकलाल गड़ा का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी हर घर में मशहूर है. शो में जेठालाल कभी इमोशनल, तो कभी हंसने पर मजबूर कर देते है. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते है और उनकी पूरी प्रॉपर्टी 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

मुनमुन दत्ता

बबिता जी का रोल करने वाली मुनमुन दत्ता इस शो में जेठालाल की दोस्त और पड़ोसी है. इन-दोनों का रिश्ता बहुत ही मजेदार है और लोग इन-दोनों की दोस्ती को बहुत पसंद करते हैं. मुनमुन दत्ता एक एपिसोड के लिए 35,000 से 50,000 रुपये लेती है और उनकी कुल प्रॉपर्टी 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है.

श्याम पाठक

पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक इस शो में कुंवारेपन से परेशान रहते है. उन्हें एक सुंदर सुशील कन्या चाहिए, जो उनकी जीवन साथी बन सके, वह एक एपिसोड के लिए लगभग 60,000 रुपये लेते है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 करोड़ रुपये है.

अमित भट्ट

अमित भट्ट, जेठालाल के पिता चम्पकलाल जयंतीलाल गड़ा का किरदार निभाते है, जिसमें उन्हें पूरी गोकुलधाम सोसाइटी के आदर्श के रूप में देखा जाता है. वह एक एपिसोड का 70,000 से 80,000 रुपये लेते है और उनकी नेटवर्थ करीब 16.4 रुपये है.

तनुज महाशब्दे

इस शो में तनुज महाशब्दे बबिता के पति कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर का किरदार निभाते है, जिसमें वह साइंटिस्ट है. एक एपिसोड का वह 65,000 से 80,000 रुपये तक चार्ज लेते है और उनकी नेटवर्थ लगभग 30 करोड़ बताई जाती है.

मंदार चांदवडकर

आत्माराम तुकाराम भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवड़कर इस शो में एक शिक्षक है और गोकुलधाम सोसाइटी के एकमेव सेक्रेटरी भी है. वह एक एपिसोड का 80,000 रुपये लेते है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपये है.

सोनालिका जोशी

इस शो में माधवी आत्माराम भिड़े की भूमिका निभाने वाली सोनालिका जोशी एक गृहणी है, जो घर के साथ-साथ आचार पापड़ का बिजनेस भी करती है. वह एक एपिसोड का लगभग 35,000 रुपये लेती हैं और उनकी नेटवर्थ लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >