Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेहता साहब के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में निभाएंगे वकील का रोल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेहता साहब का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा अब नए सीरियल अंजलि अवस्थी में नजर आएंगे. इसमें एक्टर एक वकील की भूमिका निभाएंगे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढ़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, एक्टर ने पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेहता साहब के रोल में काफी लोकप्रियता हासिल की. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा. उनकी और जेठालाल की जोड़ी हिट हुआ करती थी. हालांकि 14 साल तक कॉमेडी सीरियल में काम करने के बाद उन्होंने अचानक ही एक दिन इसे छोड़ दिया. साथ ही मेकर्स पर कई तरह के आरोप भी लगाए. जिसमें पैमेंट न देना शामिल था. अब नए शो के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद इस शो से वापसी करेंगे शैलेश लोढ़ा

हाल ही में लॉन्च हुआ टीवी शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी शुरुआत से ही लोगों का दिल जीत रहा है. टीआरपी चार्ट पर भी शो अच्छी रैंकिंग पर रहा है. अब, मेकर्स ने और अधिक ड्रामा जोड़ने के लिए, शैलेश लोढ़ा को कास्ट करने का फैसला किया है. जी हां सीरियल का नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें मेहता साहब की झलक देखने को मिल रही है.

शैलेश लोढ़ा ने निभाया है वकील का किरदार

शो के नए प्रोमो के अनुसार, शैलेश ने वकील का किरदार निभाया है, जिसका नाम रमेश पटेल है. वह अंजलि को नए मामले में उसकी मदद करेगा. वह खुद को अंजलि का सारथी भी कहता है, जैसे कि श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन का मार्गदर्शन किया था. प्रोमो देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”मेहता साहब आप फायर ब्रिगेड की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर ये किस लाइन में आ गए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह मेहता साहब तारक मेहता छोड़ दिया, लेकिन अंजलि भाभी का साथ नहीं छोड़ा.”

शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने पर की बात

इससे पहले एक पॉडकास्ट में, शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के पीछे के कारण के बारे में खुलासा किया था. उन्होंने कहा, “यह आत्मसम्मान की बात थी. इसलिए मैंने शो छोड़ने का फैसला किया. उसी चैनल पर एक शो था गुड नाइट भारत और यह मेरा शो नहीं था, सीरीज में मुझे बुलाया गया था और मैं कहीं भी जा सकता हूं शैलेश के तौर पर, कोई रोक नहीं होनी चाहिए.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >