Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोगी की भूमिका निभाने पर समय शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीनियर एक्टर्स हमारे…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. अब गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह ने शो और टप्पू सेना संग काम करने पर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह पिछले 17 सालों से शो का हिस्सा रहे हैं. टप्पू सेना के सदस्य के तौर पर वह सेट पर ही पले-बढ़े. उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अब एक्टर ने शो में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की.

गोगी का किरदार निभाने पर क्या बोले समय शाह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से समय शाह ने कहा, ”जब मैं शो में शामिल हुआ तो सभी जानते थे कि मैं बहुत छोटा था, मुझे अपने परफॉर्मेंस का ग्राफ सही से पता नहीं था, लेकिन आसपास के लोगों ने सिखाया कि दर्शक के रिव्यू से पता चलता है कि आप कैसा कर रहे हो. मेरे किरदार गोगी का मूल उसकी मासूमियत है. चाहे वह कितना भी बड़ा हो जाए, उसकी मासूमियत हमेशा बनी रहेगी. वह सरल और साफ दिल का है और यह कुछ ऐसा है, जो मैंने उसके बारे में गहराई से समझा है.

टप्पू सेना संग काम करने पर क्या बोले समय शाह

समय शाह ने आगे कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो जब भी टप्पू सेना साथ होती है… काम ही नहीं हो पाता. हम इतना शोर मचाते हैं और साथ में मस्ती करते हैं कि सीनियर एक्टर्स हमारे साथ सख्त हो जाते हैं, लेकिन फिर कुछ समय बाद वे भी मस्ती में शामिल हो जाते हैं. हमारी वाइब इतनी जल्दी मैच हो जाती है कि जो भी सीन की डिमांड होती है, हम आराम से उसे कर लेते हैं. नितीश पिछले दो सालों से हमारे साथ हैं. उसने सुर पकड़ लिया है शो का, वे जल्दी से समझ जाते हैं.”

असित कुमार मोदी संग काम करने पर क्या बोले समय शाह

समय शाह ने कहा, जब मुझे शो के लिए साइन किया गया था, तो मुझे पंजाबी बोलने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि मैं काफी छोटी था, लेकिन मुझे याद है कि असित सर के मन में एक बहुत ही दिलचस्प बात थी कि मैं पगड़ी पहनकर और पंजाबी होते हुए भी गुजराती बोली बोलता. हालांकि उस समय इतना छोटा था कि मैं ये सब नहीं बोल पाया.

यह भी पढ़ें- श्रेयस को मिलना चाहिए था, लेकिन… सुनील गावस्कर ने कहा कुछ ऐसा निशाना लगा गंभीर पर!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >