Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, rita reporter, priya ahuja : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगातार 12 सालों स लोगों को हंसाता आ रहा है. बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस शो को बड़े ही चाव से देखते हैं. शो के हर किरदार ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है. इस शो की रीता रिपोर्टर को तो आप जानते होंगे. रीटा रिपोर्टर का किरदार प्रिया आहूजा निभा रही हैं. रील लाइफ में बेहद सिंपल अवतार में नजर आने वाली प्रिया रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. उन्होंने शो के डायरेक्टर के साथ ही शादी किया है.
प्रिया आहूजा ने गुजराती डायरेक्टर मालव राजदा से शादी की है. इतना ही नहीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मालव राजदा चीफ डायरेक्टर भी हैं. ‘तारक मेहता’ के सेट पर प्रिया और मालव दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था. उसके बाद 19 नवंबर 2011 को दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड है और दोनों के बीच में भी बेहद प्यार है. बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है.
https://www.instagram.com/p/B1QHBS3p0Ex/
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मालव ने प्रिया को सबसे पहले ‘तारक मेहता…’ के सेट पर देखा था. इस समय वे इस सीरियल का निर्देशन कर रहे थे. प्रिया भी इस सीरियल में एक्टिंग कर रही थी. मालव को पहली ही नजर में प्रिया से प्यार हो गया था. धीरे- धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली.
https://www.instagram.com/p/Bvnjp6LgYxU/
शो में प्रिया एक पत्रकार का रोल अदा करती है. शो में टॉप-जींस औऱ कुर्ती में नजर आने वाली प्रिया असल जिंदगी में काफी बोल्ड है. आये दिन वो अपनी ग्लैमरस तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक तसवीरें है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. वहीं, वो अपने पति के साथ भी कई वीडियोज और तसवीरें शेयर करती रहती है. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है.
https://www.instagram.com/p/CBIFx6VJwhq/
प्रिया ‘तारक मेहता…’ के पहले झारा, शुभविवाह, छज्जे का प्यार तथा बिट्टो जैसे अनेक सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. वहीं, जी टीवी के सीरियल ‘तीन बहुरानियां’ से अपना करियर की शुरूआत की थी मालव ने. निर्देशक मालव राजदा गुजराती नाट्य जगत की फेमस जोड़ी सुरेश-शेतल राजदा के बेटे हैं.
Posted By: Divya Keshri
