Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम में हो रही इस खास शख्स की एंट्री, नाम जान चेहरे पर आ जाएगी स्माइल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नया गेस्ट आने वाला है. मेकर्स ने प्रोमो जारी कर दिया और फैंस एपिसोड देखने के लिए उत्साहित है. शो 16 सालों से टीवी पर आ रहा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 16 साल हो गए है और अभी भी ये दर्शकों के बीच पॉपुलर है. शो को दर्शक बड़े चाव से देखते हैं और इसके चाहने वालों की लिस्ट में बड़े से लेकर बच्चे सब शामिल है. गोकुलधाम सोसाइटी में एक नया मेहमान आने वाला है और इसे देखकर दर्शक बेहद खुश हो जाएंगे. अब ये गेस्ट गणेश उत्सव के सेलिब्रेशन में रंग जमाएगा. अब ये कौन शख्स है, आपको बताते हैं.

गोकुलधाम सोसाइटी में कौन नया मेहमान आने वाला है

गोकुलधाम सोसाइटी में भारतीय पहलवान अमन सेहरावत आएंगे. उनका प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें वो सासाइटी के लोगों से मिलते दिख रहे हैं. उनका प्रोमो वीडियो शेयर कर सोनी सब ने कैप्शन में लिखा, जलसा होगा और भी शानदार, जब आएंगे गोकुलधाम में ओलंपिक विजेता अमन सहरावत. अमन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता है.

अमन सेहरावत ने तारक मेहता शो का हिस्सा बनने पर क्या कहा

अमन सेहरावत ने ने गणेश चतुर्थी 2024 पर आरती की. इसके अलावा उन्होंने टप्पू सेना और गोकुलधाम सदस्यों के साथ डांस भी किया. उन्होंने अपने बयान में कहा, मैं उत्सव का हिस्सा बनने और शो के कास्ट से मिलकर काफी खुश हूं. कठिन समय के दौरान शो देखना मेरे लिए खुशी और सुकून का स्रोत रहा है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को किस स्टार ने कहा अलविदा

शो को शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, नेहा मेहता ने अलविदा कह दिया है. कुछ समय पहले ही गोली की भूमिका निभाने वाले कुश शाह ने सीरियल को अलविदा कहा था.

कुश शाह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को क्यों छोड़ा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब कुश शाह नजर नहीं आते. कुश, जो डॉ हंसराज हाथी और कोमल के बेटे गोली का किरदार निभाते थे. उन्होंने 16 साल तक ये भूमिका निभाई. हालांकि आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने शो छोड़ दिया.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोली के बाद सोनू शो को कहेगी अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरों पर बोलीं- कोई ऐसा…

Also Read- Stree 2 का क्या है तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कनेक्शन, ऐसे बनी जेठालाल-दयाबेन की जोड़ी सुपरहिट

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर के करीबी शख्स का हुआ निधन, किया अंतिम संस्कार, बोले- आज मेरे कंधे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >