Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल की लाइफ में नई लड़की की हुई एंट्री, डिजिटल फ्रॉड से जुड़ा है तार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा. दरअसल ऑनलाइन फ्रॉड स्कैम के बीच पोपटलाल की लाइफ में एक नई लड़की की एंट्री हुई है, जो शायद सोसाइटी वालों से घोटाला करने वाली हो सकती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड्स काफी मजेदार होते जा रहे हैं. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में यह सीरियल 17 सालों बाद भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे गोकुलधाम सोसाइटी वालों के लाखों रुपये डूब गए. उन्होंने पैसों की बारिश ऐप में पैसे लगाए थे. जिसके बाद वह डिजिटल फ्रॉड ऐप निकली. बीते दिनों जारी प्रोमो में दिखाया गया कि इन सब घोटाले के पीछे और कोई नहीं बल्कि पोपटलाल है. हालांकि अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है.

पोपटलाल की लाइफ में अनजान लड़की की हुई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि चालू पांडे पोपटलाल को लेकर सोसाइटी में आते हैं और कहते हैं कि उनकी वजह से डिजिटल फ्रॉड करने वाला गैंग पकड़ा गया है. इससे सभी शॉक्ड हो जाते हैं और पूरा मामला जानना चाहते हैं. तभी पोपटलाल कहता है कि उसे एक अनजान लड़की का कॉल आता है, जो दावा करती है कि उसका फोन क्रैश हो गया है और उसे अपनी परीक्षा के लिए OTP प्राप्त करने के लिए तुरंत एक दूसरा नंबर चाहिए. वह पोपटलाल से उसके नंबर पर ओटीपी भेजने की रिक्वेस्ट करती है. वह पहले तो हां कर देता है, लेकिन बाद में उसे संदेह होता है, तो वह एक्टिव हो जाता है. हालांकि इस रहस्यमयी लड़की की पहचान और पोपटलाल से उसका अचानक जुड़ाव अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.

बुरी तरह टूट चुके हैं मेहता साहब

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे मेहता साहब, अब अपने बॉस की ओर से नौकरी से निकाले जाने के बाद बेरोजगार हैं. वह बुरी तरह टूट चुके हैं. यहां तक कि गोकुलधाम सोसाइटी वाले भी उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. अपनी खुद की कठिनाइयों के बावजूद, मेहता साहब खोए हुए पैसे का एक-एक पैसा चुकाने के लिए दृढ़ हैं. वह कहते हैं कि अपना घर बेचकर सबके पैसे वापस कर देंगे. जैसे ही तनाव बढ़ता है, इंस्पेक्टर चालू पांडे साइबर क्राइम टीम के साथ सोसायटी में एंटर करते हैं और कहते हैं कि असली अपराधी पकड़ा गया है. इससे सबके चेहरे पर हंसी आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >