Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बिग बॉस 19 में मुनमुन दत्ता की एंट्री की चर्चा तेज, क्या तारक मेहता शो को कहेगी अलविदा?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में केवल सेलेब्स नजर आएंगे. इसी बीच मुनमुन दत्ता को अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गई हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है. कहा जा रहा है कि इस सीजन मेकर्स बड़ा बदलाव शो में लेकर आएंगे. शो में इस बार सिर्फ सेलेब्स नजर आएंगे. मेकर्स सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स को शो से इस बार दूर रखने वाले हैं. आए दिन कई सेलेब्स की एंट्री को लेकर खबरें आती रहती है. हालांकि भी किसी नाम पर मेकर्स ने मुहर नहीं लगाई है. इस बीच कहा जा रहा है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता को शो के लिए अप्रोच किया गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है.

बिग बॉस 19 में नजर आएंगी मुनमुन दत्ता?

सलमान खान के शो बिग बॉस के लिए कई बार अबतक मुनमुन दत्ता को अप्रोच किया जा चुका है. हालांकि एक्ट्रेस ने हर बार इसे ठुकरा दिया. तो इस बार फिर से सवाल सामने आ रहे हैं कि क्या इस सीजन बबीता जी बिग बॉस 19 में नजर आएंगी. अभी तक इसपर मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा गया है. लेकिन फैंस और फैन पेज पर इसे लेकर चर्चा हो रही है. अगर वह एंट्री लेती है तो शो में उनकी मौजूदगी हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आएगी.

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ देगी मुनमुन?

वहीं, ये भी सवाल सामने आता है कि अगर मुनमुन दत्ता ने बिग बॉ सीजन 19 में भाग लिया तो, क्या वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ देगी. फिलहाल अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है. एक्ट्रेस तारक मेहता शो से इसके शुरुआत से ही जुड़ी हुई है. जेठालाल के साथ उनकी प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आती है. जेठालाल अक्सर उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करता रहता है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >