Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने शो के ब्लॉकबस्टर TRP पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अभिनेता एक साथ…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते टीआरपी रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर था. दिलीप जोशी ने इसपर खुशी जाहिर की और असित कुमार मोदी को श्रेय दिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता दिलीप जोशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनका जेठालाल का किरदार वर्ल्डवाइड पॉपुलर है. दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं. हाल ही में सीरियल में सोनू और टप्पू के शादी वाला ट्रैक चलाया गया. जिसको काफी पसंद किया गया. यही वजह रही कि टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल दूसरे नंबर पर आया. अब दिलीप जोशी ने इसपर खुशी जाहिर की.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोले दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टीआरपी चार्ट पर दूसरा स्थान हासिल करने और ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा को पछाड़ने को लेकर बात की. उन्होंने ईटाइम्स संग बात करते हुए शो की सफलता का श्रेय निर्माता असित मोदी को दिया. उन्होंने कहा, “टीआरपी चार्ट में शो के बेहतर परफॉर्मेंस का श्रेय असित भाई और लेखकों को जाता है. स्क्रिप्ट दिलचस्प होनी चाहिए, अभिनेता लगभग वही हैं, बस कुछ बदल गए हैं. अगर स्क्रिप्ट में जान है, तो अभिनेता एक साथ आ सकते हैं और कमाल कर सकते हैं. शुरुआत में, हम टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 शो में जगह बनाते थे, लेकिन पिछले हफ्ते हम नंबर 2 पर थे. यह एक अद्भुत एहसास है.”

दिलीप जोशी से मिलकर क्या कहते हैं फैंस

दिलीप ने यह भी कहा कि कैसे एक पूरी पीढ़ी तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखकर बड़ी हुई है. उन्होंने कहा, “जब मैं लोगों से मिलता हूं, तो वे मुझसे कहते हैं कि हमारा बचपन सिर्फ आपको देखते ही गुजर गया. हम खाना भी शो देखकर ही खाते हैं. सीरियल पिछले 17 सालों से दर्शकों को खूब हंसा रहा है और यह हमारा सौभाग्य है.”

सीरियल के लिए किस ट्रैक ने काम किया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर के आने की वजह सोनू और टप्पू का मैरिज ट्रैक था. इसमें दिखाया गया कि कैसे दोनों घर से भाग जाते हैं और मंदिर में जाकर शादी करते हैं. भिड़े और जेठालाल इससे परेशान हो जाते हैं. हालांकि सच्चाई तब सामने आती है, जब बच्चे सच का खुलासा करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्में ब्लॉकबस्टर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह भूल जाते हैं कि…

यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >