Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल संग अपने रिश्ते पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बातचीत का तरीका…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. अब सीरियल में अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने दिलीप जोशी संग अपने रिश्ते पर खुलासा किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. सीरियल में कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता के पति की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने दिलीप जोशी संग अपने ऑफस्क्रीन बॉन्ड पर बात की.

दिलीप जोशी को लेकर क्या बोले तनुज महाशब्दे

तनुज ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग इंटरव्यू में अपने सह-कलाकार दिलीप जोशी की तारीफ की और बताया कि वो कैसे उनकी मदद करते हैं. दिलीप जोशी के बारे में बात करते हुए तनुज महाशब्दे ने कहा, “जब शो शुरू हुआ तो मेरे लिए एक साउथ भारतीय कैरेक्टर को निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण था. मैं शुरुआत में बहुत तेजी से लाइनें बोलता था, लेकिन एक समय पर दिलीप भाई ने भूमिका को करने और सीन देने में मदद की. असित भाई ने भी बहुत मदद की. अब मेरी बातचीत का तरीका और बॉडी लैंग्वेज एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति की तरह हो गया है.”

भिड़े, पोपटलाल को लेकर क्या बोले अय्यर साहब

तनुज ने यह भी खुलासा किया कि वे एक परिवार के रूप में कैसे काम करते हैं. एक्टर ने कहा, “यह सब तभी हो सकता है, जब आपके साथ सीनियर कलाकार काम करेंगे. चाहे वह मंदार हों, श्याम भाई हों, अमित भट्ट हों या बलविंदर भाई हों. सभी मिलकर काम करते हैं. यहां तक ​​कि वह मुझे कुछ इनपुट भी देते हैं. यह सब हमारे सीन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है. पहले हम सभी एक साथ हंसते हैं और फिर हमें स्क्रीन पर देखने के बाद दर्शक भी इसका आनंद लेते हैं.”

Also Read- तारक मेहता के जेठालाल उर्फ ​​दिलीप जोशी ने ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत से की मुलाकात, गिफ्ट किया ‘जलेबी फाफड़ा’

Also Read- TMKOC को क्या अब एक और लीड एक्टर कहने वाला है अलविदा!, कुश शाह ने खुद बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >