Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोली ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत रोया

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कुश शाह को धर्मित शाह ने रिप्लेस किया है. पहले गोली का किरदार कुश निभाते थे और 16 सालों तक उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन किया. अब शो छोड़ने पर एक्टर ने बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘गोली’ का रोल कुश शाह ने निभाया था. गोली शो के शुरुआत से ही जुड़े थे, लेकिन अब वह इसका हिस्सा नहीं है. कुश ने शो को अलिवदा कह दिया है. एक पॉडकास्ट में कुश ने शो के साथ अपने 16 साल के सफर को लेकर बात किया. एक्टर ने बताया कि वह लंबे समय तक एक ही टीम के साथ जुड़े हुए और काम कर रहे थे. उनके लिए शो छोड़ना किसी ब्रेकअप जैसा था. साथ ही एक्टर ने जेठालाल यानी दिलीप जोशी संग काम करने के अपने अनुभव को लेकर बताया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने पर कुश शाह ने क्या कहा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कुश शाह जब इस शो से जुड़े थे, तब बहुत छोटे थे. पॉडकास्ट जस्ट किडिंग विद सिड में कुश ने बताया कि शो छोड़ने पर वह काफी रोए थे और उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी. मैंने कभी अपनी लाइफ में ब्रेकअप का अनुभव नहीं किया, लेकिन मैं सबसे अच्छे टर्म्स पर सबसे अलग हो रहा था. ये ऐसा था कि अब मुझे जाना पड़ेगा. शो मेरा पहला प्यार है.

कुश शाह बोले- सेट पर रहना मिस करता हूं

कुश शाह ने कहा कि वह सेट पर रहना मिस करते है क्योंकि वह उनका घर था. मुझे एक फैसला लेना था मेरे लिए कि अब मैं 27 साल का हो गया हूं और मुझे कुछ करने की जरूरत थी. मुझे लगता है कि ये शो हमेशा चलता रहेगा क्योंकि दर्शक शो को प्यार करना बंद नहीं करेंगे. मैं तारक मेहता शो से प्यार करता हूं, शो के लोगों से और मैं सच में उस माहौल का आदी हो गया था. हमने कोविड के दौरान शूट किया था और दमन चले थे शूटिंग करने. ऐसा कोई दिन नहीं था जब मैं जागता था और मुझे कहीं नहीं जाना पड़ा. उसके पास एक वक्त आता है जब आप उसे मिस करना स्टार्ट कर देते हैं.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >