Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी से उलझे जेठालाल, पकड़ा कॉलर, शो छोड़ने की दी धमकी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी के बीच बड़ा झगड़ा हुआ है. जिसके बाद एक्टर ने शो तक छोड़ने की धमकी दी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर चर्चा में है. खबर है कि जेठालाल चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच छुट्टी को लेकर झड़प हो गई. मामला इतना बिगड़ गया कि एक्टर ने उनका कॉलर तक पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दी.

दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी के बीच क्यों हुई लड़ाई

न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो अगस्त के महीने में दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी के बीच लड़ाई हुई थी. दरअसल दिलीप कुछ दिनों की छुट्टी लेने के लिए असित के पास पहुंचे थे, लेकिन निर्माता ने बातचीत को टाल दिया. इससे अभिनेता नाराज हो गए और हाथापाई तक की नौबत आ गई. रिपोर्ट में सोर्स ने बताया, ”उस दिन कुश शाह की शूटिंग का आखिरी दिन था. दिलीप जी इंतजार कर रहे थे कि असित भाई आएं और उनसे अपनी छुट्टियों के बारे में बात करें, लेकिन जब असित भाई आए तो सीधे कुश से मिलने पहुंच गए. इससे दिलीप जी को निराशा हुई.”

दिलीप जोशी ने क्यों शो छोड़ने की दी धमकी

सूत्र ने आगे बताया, ”दिलीप जी को बहुत गुस्सा आया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. दिलीप जी ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली. हालांकि, असित भाई ने उन्हें शांत किया.” सूत्र ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं था, जब दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच सेट पर तकरार हुई थी. दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस हो जाती है.

Also Read- तारक मेहता के जेठालाल उर्फ ​​दिलीप जोशी ने ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत से की मुलाकात, गिफ्ट किया ‘जलेबी फाफड़ा’

Also Read- TMKOC को क्या अब एक और लीड एक्टर कहने वाला है अलविदा!, कुश शाह ने खुद बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >