Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सलमान खान के साथ दयाबेन ने किया था गरबा, झूम-झूम कर किया था डांस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान, दयाबेन के साथ गरबा करते दिख रहे हैं. ये वीडियो पुराना है, लेकिन फिर भी दर्शकों के बीच एक फिर से चर्चा में आ गया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टीवी की दुनिया में 17 साल हो गए. शो के पुराने वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, दयाबेन के साथ गरबा करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया कि सलमान गोकुलधाम सोसाइटी आते हैं. इस दौरान दयाबेन उनकी आरती उतार कर स्वागत करती है. सलमान, दयाबेन का जब नाम लेते हैं, तो वह चौंक जाती है. वह पूछती है कि उन्हें उनका नाम कैसे पता है. दयाबेन कहती है कि सलमान भाई आप मेरे दिल में रहते हैं. इसपर एक्टर कहते हैं आप भी मेरे दिल में रहती है.

वीडियो में सलमान खान, दयाबेन और गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों के साथ गरबा करते हैं. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि दिशा वाकनी लंबे समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब है. मैटरनिटी लीव के बाद एक्ट्रेस की वापसी नहीं हुई. हालांकि कई बार असित मोदी ने इंटरव्यू में उनकी वापसी को लेकर बात की है, लेकिन एक्ट्रेस कभी नहीं लौटा. फिलहाल मेकर्स नयी दयाबेन की तलाश में है.

यह भी पढ़ें– Naagin 7 को रिजेक्ट करने पर न्यारा बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं टाइपकास्ट नहीं होना चाहती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >