स्प्लिट्सविला 7 के Mayank Pawar नहीं रहे, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mayank Pawar Death: स्प्लिट्सविला 7 के कंटेस्टेंट मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन हो गया. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए परिवार ने जानकारी दी और प्रेयर मीट की घोषणा की.

Mayank Pawar Death: रियलिटी शो MTV स्प्लिट्सविला सीजन 7 से पहचान बनाने वाले मयंक पवार का निधन हो गया है. सोमवार को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी दी गई. बताया गया कि 23 फरवरी, 2026 को 37 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. हालांकि, पोस्ट में उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है. इस खबर से उनके फैंस और फॉलोअर्स हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई.

प्रेयर मीट की जानकारी

परिवार की ओर से शेयर किए गए नोट में मयंक की प्रेयर मीट की घोषणा भी की गई है. यह प्रेयर मीट 25 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में आयोजित की जाएगी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए एक प्रेरणा. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. प्लीज हमारे साथ प्रार्थना और याद में शामिल हों. ओम शांति.”

उनकी स्प्लिट्सविला जर्नी

मयंक पवार को स्प्लिट्सविला 7 में उनकी शांत स्वभाव और टास्क के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता था. शो में उन्होंने अपनी सादगी और मजबूत गेम प्लान से अलग पहचान बनाई. जिस एपिसोड में उन्हें एलिमिनेट किया गया, वह सीजन के सबसे इमोशनल पलों में से एक था. शो की होस्ट सनी लियोनी उस दौरान इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने मयंक को गले लगाकर विदा किया था. को-होस्ट निखिल चिनपा ने भी उन्हें गले लगाया था.

फैंस का रिएक्शन

मयंक के निधन की खबर सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताया. एक यूजर ने लिखा, “चौंकाने वाली खबर, यकीन नहीं होता.” वहीं दूसरे ने लिखा, “हमने एक असली रत्न खो दिया है… भाई आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.”

यह भी पढ़ें: Wheel of Fortune में अक्षय कुमार का खुलासा: क्रश के लिए सीखा गाना, लेकिन पड़ोसियों ने बजा दी बैंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >