मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई ‘ओ रोमियो’, 11वें दिन कलेक्शन में बड़ी गिरावट

O Romeo Collection Day 11: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.6 करोड़ रुपए ही कमा सकी. फिल्म मंडे टेस्ट में कमजोर साबित हुई और फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है. जानिए अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की?

O Romeo Collection Day 11: शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ से फैंस और ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं. रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के तौर पर आई इस फिल्म ने वीकेंड पर ठीक-ठाक रफ्तार पकड़ी, लेकिन अब सोमवार की परीक्षा में इसकी हालत थोड़ी कमजोर नजर आई है. रिलीज के 11वें दिन फिल्म के कलेक्शन में बड़ा गिरावट देखने को मिला.

11वें दिन कितना रहा कलेक्शन?

Sacnilk रिपोर्ट्स के स्क्रीनशॉट

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने 11वें दिन करीब 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वीकेंड के मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम हैं. आमतौर पर सोमवार को फिल्मों की कमाई गिरती है, लेकिन इस बार गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही. हालांकि, कुल मिलाकर फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक करीब 60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. फिल्म अपने बजट को कवर करने की कोशिश में लगी है, लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए राह आसान नहीं लग रही.

सच्ची घटना से प्रेरित कहानी

इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. इससे पहले वह और शाहिद कपूर ‘कमीने’ और हैदर जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ‘ओ रोमियो’ की कहानी मुंबई के चर्चित गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताई जा रही है. मेकर्स ने इसे सच्ची घटना से जुड़ा बताया था, लेकिन फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसका असर वैसा नहीं दिख रहा जैसा उम्मीद की जा रही थी.

‘कबीर सिंह’ के बाद बड़ी हिट की तलाश

शाहिद कपूर ने साल 2019 में कबीर सिंह के जरिए अपने करियर की सबसे बड़ी हिट दी थी. उसके बाद से वह एक और ब्लॉकबस्टर की तलाश में हैं. माना जा रहा था कि ‘ओ रोमियो’ उनके करियर की अगली बड़ी कमर्शियल हिट बन सकती है, लेकिन अभी तक के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता नहीं है.

यह भी पढे़ं: The Kerala Story 2 के 16 सीन में हुए बड़े बदलाव, फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

प्रभात खबर की ओर से आयोजित होने वाली वूम ऑफ इंपैक्ट अवार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >