Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: चालू पांडे ने 17 साल से शो का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक दिन असित मोदी ने…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चालू पांडे का किरदार एक्टर दया शंकर निभाते हैं. शो में उन्हें कैसे ये रोल मिला इस बारे में एक्टर ने बात की. उन्होंने कहा कि वह असित मोदी को एक लंबे समय से जानते थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में जेठालाल, बबीता जी, अय्यर, भिड़े के किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं. हालांकि एक ऐसा भी किरदार है, जो दर्शकों को खूब हंसाता है. इस किरदार का नाम है चालू पांडे. चालू पांडे का रोल दया शंकर प्ले करते हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने शो के निर्मात असित कुमार मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर बताया. साथ ही बताया कि ये रोल उन्हें कैसे मिला.

चालू पांडे कैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जुड़े?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चालू पांडे का रोल मिलने से पहले ही दया शंकर शो से जुड़े हुए थे. एक्टर ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, मैं क्रिएटिव टीम का हिस्सा नहीं था, मैं सिर्फ दोस्त की मदद कर रहा था. असित और मैं एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे और उसके साथ आइडिया शेयर करता था. कभी वह उन्हें यूज करते थे, कभी नहीं करते थे. उस समय मैं शो शनिदेव सीरियल में काम कर रहा था. जब भी मुझे फ्री टाइम मिलता, मैं तारक मेहता शो के लिए कुछ इनपुट दे देता था.

दया शंकर ने बताया- चालू पांडे के बारे…

दया शंकर ने आगे कहा, एक दिन असित ने एक नये किरदार इंस्पेक्टर चालू पांडे के बारे में बताया और ये रोल ऑफर किया. मैं पहले श्योर नहीं था. हालांकि उन्होंने कहा कि ये आपके लिए कुछ फ्रेश होगा. इसलिए मैं मान गया. गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था. शो में दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, अमित भट्ट, तनुज महाशब्दे, मंदार चांदवडकर, नीतिश भलूनी जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं. शो सोनी सब पर आता है और इसके अलावा सोनी लीव पर भी दर्शक देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >