Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मंदार चंदवादकर कैसे बने आत्माराम भिड़े, इस शख्स ने सुझाया नाम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने खुलासा किया कि उन्हें भिड़े नाम किसने दिया था. एक्टर ने शो से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी किए.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में जेठालाल से लेकर भिड़े, पोपटलाल, आय्यर की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. लेटेस्ट एपिसोड सोनू और टप्पू की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है. दोनों का रिश्ता कहीं और फिक्स किया जा रहा है, लेकिन वह फिलहाल शादी नहीं करना चाहते हैं. अब भिड़े का रोल निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने शो से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए.

सीरियल में सोनू की कुछ यूं मदद करते हैं मंदार चंदवादकर

मंदार चंदवादकर ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताया कि जब खुशी माली शो में शामिल हुई, तो सोनालिका और मैंने सुनिश्चित किया कि हम उसके किरदार को निभाने में उसकी मदद करें. हम अक्सर उसे बताते हैं कि सीन्स में कैसे रियल रहना है और साथ मिलकर उसके किरदार को निखारने में उसकी मदद करते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

किसने मंदार का नाम सीरियल में भिड़े सुझाया

मंदार ने यह भी खुलासा किया कि सीरियल में भिड़े नाम किसने सुझाया था. उन्होंने कहा, ”सोनालिका ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए मेरा नाम सुझाया था. जब एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिया था, तब उन्हें कहा गया था कि वे उसके पति की भूमिका के लिए एक मराठी अभिनेता की तलाश कर रहे हैं. उसने 2-3 नाम सुझाए थे और उनमें से एक मैं भी था. मैं उन अभिनेताओं का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने भूमिका को अस्वीकार कर दिया और सौभाग्य से, मुझे यह भूमिका मिल गई. बाकी सब इतिहास है.

फैंस से मिले प्यार को लेकर मंदार ने कही यह बात

मंदार ने दर्शकों से मिल रहे प्यार पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, ”हम अन्य स्टार्स की तरह नहीं हैं, लेकिन हमें बहुत प्यार मिलता है. मैं ऐसे फैंस से मिला हूं, जिन्होंने मुझसे पूछा है, ‘आप हमें कैसे नहीं जानते, हम तो आपको रोज देखते हैं.’ यह मासूम प्यार है और हम इसके लिए वास्तव में आभारी हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >