Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े ने जेठालाल का शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुखी हूं…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवाडकर को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर इसपर रिएक्ट किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर एक एपिसोड को बड़े ही चाव से देखा जाता है. जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल, सोढ़ी और अय्यर की जुगलबंदी काफी एंटरटेनिंग रहती है. हालांकि कई बार कलाकारों के शो छोड़ने की अफवाहें भी फैलती रहती है. जिसमें बीते दिनों कहा गया कि अब्दुल उर्फ ​​शरद सांकला ने क्विट कर दिया है. हालांकि एक्टर ने तुरंत क्लियर किया कि ऐसा कुछ नहीं है. वह लास्ट तक इसे नहीं छोड़ेंगे. अब आत्माराम भिड़े उर्फ ​​मंदार चंदवाडकर के शो छोड़ने की खबरें आ रही है.

क्या आत्माराम भिड़े उर्फ ​​मंदार चंदवाडकर ने छोड़ दिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की अफवाहों को देखते हुए मंदार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि ये बातें झूठी है. वह अभी भी सीरियल का हिस्सा है. वीडियो की शुरुआत मंदार की ओर से अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने से हुई. इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें एक वायरल वीडियो के बारे में बताया था जिसमें दावा किया गया था कि वह शो से बाहर हो रहे हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम ने क्लिप के थंबनेल के बारे में भी बात की, जिसमें लिखा था, ‘गोली को निकाला गया, आज TMKOC सेट का पूरा सच बोलूंगा, दया भाभी नहीं आएगी, मैं भी शो छोड़ के जाऊंगा.

मंदार चंदवादकर ने फैंस से की ये गुजारिश

मराठी अभिनेता ने कहा, “मुझे इस बात का बहुत आश्चर्य और दुख भी होता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लोग कैसे गलत फायदे उठाते हैं. ये जो आप देख रहे हैं इमेज वो जब 16 साल पूरे हुए तब मैं लाइव गया था सबके साथ बात करने के लिए और उसमें से ये इमेज कैप्चर करके यहां पर उसका थंबनेल बनाया गया है. एक्टर ने आगे कहा, आप अफवाहों पर विश्वास न करने और उन्होंने फैंस से गलत बातें फैलाना बंद करने का भी आग्रह किया.

मंदार चंदवादकर ने फैंस को दिया कौन सा नया आश्वासन

मंदार चंदवादकर ने आश्वासन दिया कि वह लोगों का उसी तरह मनोरंजन करते रहेंगे, जैसे वह 2008 से करते आ रहे हैं. अंत में, उन्होंने उल्लेख किया कि वीडियो पोस्ट करने के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य सच्चाई बताना था. वीडियो के अंत में उन्होंने अपने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने जेठालाल संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम प्रोफेशनल रिश्ता…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल को आर्थिक संकट से बचाएगा ये शख्स, सोसाइटी वाले होंगे शॉक्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >