Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने सोनू संग शादी के बाद टप्पू को दामाद बनाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बेटी को…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां टप्पू और सोनू ने भागकर मंदिर में शादी कर लिया. अब मंदार ने बताया कि क्या वह टप्पू को दामाद के रूप में स्वीकार करेंगे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड काफी खतरनाक हो गए हैं. दर्शक जिसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे, वह हुआ है. जी हां मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया. जिसमें दिखाया गया कि सोनू और टप्पू ने भागकर मंदिर में जाकर शादी कर ली है. उन्होंने न तो भिड़े ना ही जेठालाल और बापूजी को इसकी भनक लगने दी. जैसे ही दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाया. भिड़े और गड्डा फैमिली यह देखकर हैरान रह गई. अब मंदार ने बताया कि क्या वह दामाद के रूप में टप्पू को स्वीकार करेंगे.

मंदार चंदवाडकर ने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर क्या कहा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक पर बात करते हुए मंदार चंदवाडकर ने कहा, जहां तक बात है सोनू और टप्पू की शादी की तो… भिड़े बहुत ही सिद्धांतवादी आदमी है, उसे पता है कि जेठालाल बेशिष्ठ है, उसे अपनी बेटी के लिए वैसा परिवार नहीं चाहिए और ना ही टप्पू जैसा दामाद चाहिए. वैसे तो जेठालाल एक अच्छा इंसान है, लेकिन भिड़े के लिए टप्पू की धारणा है कि वह नियमों का पालन नहीं करता, वह बहुत शरारती है, इसलिए सोनू के लिए वह टप्पू जैसा कोई नहीं चाहेगा. वह सोनू के लिए सबसे अच्छा नहीं है, जो उसकी बेटी को खुश रखे और हमारे समाज का हो.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

सोनू और टप्पू ने अपने परिवार वालों से बोला झूठ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बीते एपिसोड में हमने देखा कि टप्पू और सोनू अपनी अपनी फैमिली से झूठ बोलते हैं. टप्पू सेना कहते हैं कि वह मैदान में क्रिकेट खेलने जा रहे हैं. इधर सोनू अपनी दोस्त को बर्थडे विश करने का बहाना बनाती है. बच्चें अपने पेरेंट्स से झूठ बोलकर किसी तरह गोकुलधाम सोसाइटी से निकल पड़ते हैं और मंदिर जाते हैं. वहां टप्पू 4000 का वरमाला बनाता है. हालांकि जेठालाल को यह पता चल जाता है. वह, भिड़े और मेहता साहब मंदिर में पता लगाने के लिए जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >