Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के ऑनस्क्रीन पड़ोसी को मिला था यंग धर्मेंद्र का रोल, इस वजह से हाथ से फिसल गई फिल्म

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से 2008 में जुड़े मंदार चांदवडकर 17 सालों से आत्माराम तुकाराम भिड़े का रोल निभा रहे हैं. शो से पहले वे विज्ञापनों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें एक फिल्म में युवा धर्मेंद्र का रोल ऑफर हुआ था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साल 2008 से मंदार चांदवडकर पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़े हुए है. शो में वह आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभा रहे हैं. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और 17 साल बाद भी वे अपने दर्शकों को लगातार मनोरंजन कर रहे हैं. शो में वे गोकुलधाम सोसायटी के सचिव और ट्यूशन टीचर का रोल निभाते हैं. तारक मेहता शो से पहल एक्टर ने कई शोज और विज्ञापनों में काम किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें एक फिल्म में यंग धर्मेंद्र का किरदार निभाने मिला था.

मंदर चांदवडकर को मिला था यंग धर्मेंद्र का रोल

टेली टॉक इंडिया के सेगमेंट में बताया कि फिल्म शोले में ‘संभा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए मैक मोहन ने एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान सबसे पहले मंदर चांदवडकर की कला को पहचाना. उन्होंने मंदार को एक फिल्ममेकर से मिलाया और इसके बाद उन्हें यंग धर्मेंद्र का रोल मिला. हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया. उन्होंने बताया कि 80 के दशक में एक्टिंग को इतना सीरियस नहीं लिया जाता था और इस वजह से उन्होंने ये किरदार को रिजेक्ट कर दिया.

मंदार चांदवडकर का पहला स्टेज परफॉर्मेंस

इस बातचीत में मंदार चांदवडकर ने बताया कि उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था. उन्होंने याद करते हुए कहा कि उनका पहला स्टेज परफॉर्मेंस दूसरी कक्षा में हुआ था, जब गणेश चतुर्थी पर मुंबई के बोरीवली इलाके के एक पंडाल में उन्होंने मंच संभाला था.

भिड़े के रोल के लिए सोनालिका जोशी ने मंदार चांदवडकर का सुझाया था नाम

मंदार चांदवडकर ने एक बातचीत में बताया था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उन्हें आत्माराम भिड़े का रोल मिलने के पीछे सोनालिका जोशी का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा, “दरअसल, शो के लिए सोनालिका का ऑडिशन हुआ था. उस समय उनसे कहा गया कि उनके पति के किरदार के लिए एक मराठी अभिनेता की तलाश है. तब उन्होंने दो-तीन नाम सुझाए थे, जिनमें से एक नाम मेरा भी था.”

यह भी पढ़ेंRise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >