Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुब्बारा पकड़े समंदर की ओर गए बापूजी, अय्यर ने बड़ी अनहोनी का जताया अंदेशा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि बापूजी गुब्बारों को पकड़कर हवा में उड़ जाते हैं. बैलून समंदर की तरफ जाता है. जिससे सभी को चिंता होने लगती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि गोकुलधाम सोसाइटी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा ड्रामा होता है. जहां बापूजी गुब्बारों के साथ हवा में उड़ जाते हैं. पूरा सोसाइटी उन्हें नीचे लाने की कोशिश करता है, लेकिन स्थिति भयावह हो जाती है.

गुब्बारों को पकड़कर हवा में उड़ जाते हैं बापूजी

बापूजी हवा और गुब्बारों की वजह से मुंबई की ऊंची इमारतों के बीच उड़ते चले जाते हैं. जेठालाल से लेकर टप्पू सेना तक सभी उनका पीछा करते हैं. भिड़े, इस्पेक्टर चालू पांडे को भी मामले के बारे में बताता है. इधर रीटा रिपोर्टर पूरे देश को ब्रेकिंग न्यूज में चाचाजी को गुब्बारों से लटका हुआ कैमरे पर दिखाती है. वह आसमान में उड़ते जा रहे हैं और सभी से मदद मांग रहे हैं. तभी गुब्बारा समंदर की तरफ चला जाता है. चंपक चाचा डर जाते हैं कि क्या वह शहर के बाहर तो नहीं चले जाएंगे.

समंदर की तरफ चले जाते हैं बापूजी

अय्यर गुब्बारों को समंदर के तरफ जाता देख चिंता जाहिर करता है. वह कहता है कि कही हवा बापूजी को दुबई, बहरीन या कतर लेकर न चला जाए. यह बात सुनकर जेठालाल डर जाता है और उसे चुप रहने के लिए कहता है. सोढ़ी गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ाकर बापूजी का पीछा करने की कोशिश करता है. अब आने वाला एपिसोड दिलचस्प होगा कि क्या बापूजी को आसानी से ढूढ़ा जाएगा या फिर कोई बड़ा अभियान देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खतरे में है जेठालाल के बापूजी की जान, पोपटलाल की भविष्यवाणी हुई सच

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी के आरोपों पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छवि जरूर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >