Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही धरती भट्ट, कुलदीप गौर, अक्षन सेहरावत और माही भद्रा, रूपा बदीटोप, रतन बिंजोला, वीर और बंसरी के रूप में नजर आएंगे. उनका आना शो में कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आएगा. अब असित कुमार मोदी ने इसपर डिटेल्स शेयर किए.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने मजेदार एपिसोड्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में इसने हंसी और ठहाकों के 17 साल पूरे किए. जिसके बाद अब 18वें वर्ष में यह फैंस का दिल जीत रही है. शो में दयाबेन की तो एंट्री अब तक नहीं हुई, लेकिन अब 4 सदस्यों का एक राजस्थानी परिवार आने वाला है. धरती भट्ट, कुलदीप गौर, अक्षन सेहरावत और माही भद्रा, रूपा बदीटोप, रतन बिंजोला, वीर और बंसरी के रूप में नजर आएंगे. असित कुमार मोदी ने उनकी एंट्री पर बात की.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए परिवार की एंट्री पर क्या बोले असित कुमार मोदी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता और क्रिएटर असित कुमार मोदी ने नए परिवार की एंट्री पर बात की. उन्होंने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, “समय के साथ, गोकुलधाम परिवार में कई नए सदस्य शामिल हुए हैं, प्रत्येक ने अपना आकर्षण जोड़ा है और दर्शकों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया है. गोकुलधाम परिवार विकसित होता रहा है, और अब हम धरती भट्ट और कुलदीप गोर की ओर से निभाए गए एक नए राजस्थानी परिवार का उनके दो बच्चों- अक्षन सेहरावत और माही भद्रा के साथ स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं.

भिड़े-जेठालाल जैसे नए सदस्यों को भी मिलेगा प्यार

असित कुमार मोदी ने कहा, इन चारों नए भूमिकाओं के लिए, कई कलाकारों ने ऑडिशन दिया. महीनों की कास्टिंग के बाद, हमने इस टीम को कॉमेडी शो के लिए चुना. मुझे विश्वास है कि वे कथा में एक अनूठा स्वाद जोड़ेंगे और नई कहानियों को खोलेंगे. जिस तरह जेठालाल, भिडे, माधवी, बबीता जी, अब्दुल जैसे कैरेक्टर्स सबके जीवन का हिस्सा बन गए, उसी तरह वह भी जगह बनाएंगे. धरती इससे पहले महिसागर और क्या हाल, मिस्टर पांचाल जैसे शो में नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: अब ये शख्स बना विलेन, प्रार्थना के अजन्मे बच्चे को बनाएगा मोहरा, अनुज को लेकर ख्याति कहेगी ऐसी बात, अनु के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >