प्रेमानंद के दरबार पहुंचे अनुष्का और विराट, माथे पर तिलक और गले में माला पहने दिखा कपल

Anushka-Virat In Vrindavan: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने पति विराट कोहली के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंची. पब्लिक सत्संग में भी दोनों शामिल हुए. इस दौरान कपल सादगी से बैठकर प्रवचन सुनते दिखाई दिये. जानिए इनदिनों क्या कर रहे हैं विराट-अनुष्का?

Anushka-Virat In Vrindavan: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का सबसे चर्चित कपल जब भी साथ नजर आता है, तो फैंस की निगाहें उन पर टिक जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली भक्ति के रंग में डूबे दिखाई दिए. दोनों हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और सत्संग में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का बेहद सादगी के साथ जमीन पर बैठकर प्रवचन सुनते नजर आए. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, दोनों शाम करीब 5 बजे वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे थे और वहां लगभग एक घंटे तक रुके. इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा भी की.

कई बार कर चुके हैं बाबा का दर्शन

वैसे तो यह कपल अक्सर एकांत में सत्संग में शामिल होता है, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में हिस्सा लिया, जहां सैकड़ों की भीड़ मौजूद थी. खास बात ये रही कि दोनों बिना किसी खास सुरक्षा या प्रोटोकॉल के आम भक्तों की तरह वहां बैठे दिखाई दिए. दर्शन के बाद जब वे आश्रम से बाहर निकले, तो उनकी कार भारी ट्रैफिक में फंस गई. अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए वहां बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए थे.

वृंदावन से खास लगाव

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हों. साल 2025 में भी कपल कई बार वृंदावन आए थे. जनवरी में वे बच्चों के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद भी दोनों इमोशनल होकर यहां आए थे और दिसंबर में भी भक्ति भाव से महाराज के सामने मत्था टेका था.

यह भी पढे़ं: बिग बॉस के घर से राखी सावंत को घसीटकर निकाला बाहर, बाउंसर्स देख घबराई ‘ड्रामा क्वीन’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >