धुरंधर 2 की शूटिंग पर लगा ग्रहण, फिल्म रिलीज से पहले बुरे फंसे आदित्य धर

Dhurandhar 2 Shooting: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शूटिंग शुरू हो गयी है. आरोप है कि शूटिंग के दौरान सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिसकी वजह से BMC ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की बात सामने आयी है. जानिए पूरा मामला…

Dhurandhar 2 Shooting: मुंबई में फिल्मों की शूटिंग अक्सर सुर्खियां बटोरती है, लेकिन इस बार मामला जरा गंभीर है. शहर की सिविक बॉडी ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. आरोप है कि उनकी फिल्म धुरंधर: The Revenge की शूटिंग के दौरान कई बार सेफ्टी नियमों की अनदेखी की गई.

सिविक गाइडलाइंस के उल्लंघन की शिकायत

दरअसल, Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने B62 स्टूडियोज को भविष्य में मुंबई में शूटिंग परमिशन के लिए आवेदन करने से स्थायी रूप से रोकने का प्रस्ताव रखा है. मामला साउथ मुंबई के A वार्ड का है, जहां हाल में हुए शूट के दौरान पुलिस और सिविक गाइडलाइंस के उल्लंघन की शिकायतें सामने आईं.

धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव

सिविक अधिकारियों के अनुसार, डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन I) ने B62 स्टूडियोज के साथ-साथ दो अन्य आवेदकों जैसे कोमल पोखरियाल और नासिर खान को भी ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यदि अंतिम स्वीकृति मिल जाती है, तो ये लोग महाराष्ट्रा फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर शूटिंग की अनुमति के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा BMC ने एक लाख रुपये जुर्माने का भी प्रस्ताव दिया है. आरोप है कि एक बिल्डिंग की छत पर शूटिंग की गई और दो जनरेटर वैन बिना जरूरी अनुमति के चलाई गईं. साथ ही पहले जमा किए गए 25 हजार रुपये के डिपॉजिट को जब्त करने की सिफारिश भी की गई है.

पुलिस ने मौके से 5 मशालें जब्त कीं

बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को A वार्ड के मोदी स्ट्रीट इलाके में शूट की अनुमति दी गई थी. लेकिन 7 और 8 फरवरी को पटाखों और कुछ फ्लेमेबल सामानों के इस्तेमाल पर रोक के बावजूद नियमों का उल्लंघन हुआ. 14 फरवरी की रात फिर शिकायत मिली कि शूट के दौरान जलती मशालें इस्तेमाल हो रही हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और पांच मशालें जब्त कीं. बता दें धुरंधर पार्ट टू में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन नजर आने वाले हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होनी है.

यह भी पढे़ं: पद्मावत के बाद संजय लीला भंसाली लेकर आ रहे ‘जय सोमनाथ’, 1000 साल पूरे होने पर होगी रिलीज

22 फरवरी को देखें प्रभात खबर का स्पेशन पॉडकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >