Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के शो छोड़ने पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमना मुमकिन नहीं होता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने अमेजिंग एपिसोड्स से अक्सर सुर्खियों में रहता है. शो पिछले 4 हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. हालांकि बीतो दिनों अफवाह थी कि जेठालाल ने शो छोड़ दिया है. अब असित कुमार मोदी ने इसपर रिएक्ट किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को लुभाता आया है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. इसलिए तो ये चार हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बनी हुई है. लोकप्रिय सिटकॉम अपने कॉमेडी एपिसोड्स से हर दिन नए मुकाम हासिल कर रहा है. अब असित कुमार मोदी ने जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के शो छोड़ने पर रिएक्ट किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर आ रही अफवाहों पर क्या बोले असित कुमार मोदी

निर्माता असित कुमार मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, TMKOC को लेकर जब भी कोई खबर आती है, तो वो खूब सुर्खियां बटोरती है. कई बार तो शो के बारे में संवेदनशील या भ्रामक बातें भी लिखी जाती हैं, लेकिन सच कहूं तो मैं इसकी ज्यादा परवाह नहीं करता. अगर मैं हर अफवाह पर जवाब देने लगूं, तो ये कभी खत्म ही नहीं होंगी.

असित कुमार मोदी ने जेठालाल के शो छोड़ने पर क्या कहा

हाल ही में, जेठालाल (दिलीप जोशी जी) अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण कुछ समय के लिए शो में नजर नहीं आए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. कहानी का हमेशा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमना मुमकिन नहीं होता. लोग कुछ भी मान लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैं कहानी पर ध्यान केंद्रित रखता हूं और इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देता.

क्या है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जान

प्रोड्यूसर ने कहा, हमारे शो की जान उसका हास्य है. इतने सालों बाद भी, उसका सार वही है. ताजा और मजेदार कंटेंट बनाना आसान नहीं है, खासकर जब दर्शक एपिसोड बार-बार देखते हैं और दोहराव को तुरंत पहचान लेते हैं. यही चुनौती है, हम लगातार चीजों को नया और मनोरंजक बनाए रखने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं. यह जानते हुए कि दर्शक समझदार हैं और इससे कम की उम्मीद नहीं करते. हर दिन एक नई कहानी, लेकिन ऐसी जो लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़े. वे 17 सालों से यह शो देख रहे हैं, और वे मुझ पर भरोसा करते हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अहान पांडे की फिल्म ने स्त्री 2-छावा के इस रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 40 करोड़ का है बजट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >