Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने जेठालाल संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी चीज पर…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर खबरें आई थी कि सेट पर असित कुमार मोदी और दिलीप जोशी के बीच लड़ाई हो गई थी. जहां दिलीप ने इसे झूठ बताया. वहीं अब निर्माता ने चुप्पी तोड़ी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में खबरें आई थी कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी का असित कुमार मोदी संग छुट्टी को लेकर झगड़ा हो गया था. मामला इतना बढ़ गया कि दिलीप ने असित का कॉलर तक पकड़ लिया था. हालांकि रूमर्स को संबोधित करते हुए दिलीप जोशी ने इसे अफवाह बताया.

असित कुमार मोदी ने जेठालाल संग लड़ाई पर क्या कहा

अब निर्माता असित कुमार मोदी ने इस पर सफाई दी. उन्होंने विरल भयानी संग बात करते हुए कहा कि ये सब महज रूमर्स है. उन्होंने कहा, ”यह काम का हिस्सा है और जब किसी शो को सफलता मिलती है, तो लोग बहुत कुछ बोलते हैं. लोगों का काम बोलना ही है. मेरा काम है दर्शकों के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए और दिलचस्प कहानी बनाना. मैं बाकी किसी चीज पर ध्यान नहीं देता हूं.”

दिलीप जोशी ने असित मोदी संग लड़ाई पर क्या कहा था

दिलीप जोशी ने इन रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए कहा, ”ऐसी चीजें फैलाना बिल्कुल गलत है. पहले, मेरे शो छोड़ने की भी अफवाहें थीं, जो पूरी तरह से झूठी हैं. असित भाई और शो को किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. ऐसी चीजों को बार-बार सामने आते देखना निराशाजनक है, और कभी-कभी आश्चर्य होता है कि क्या कुछ लोग शो की निरंतर सफलता से ईर्ष्या कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि इन कहानियों को फैलाने का कोई मतलब है. मैं शो की शूटिंग कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े ने जेठालाल और असित मोदी की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी शूटिंग तो..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >