Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी अंजलि भाभी ने शो में वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कही अपने दिल की बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले अंजलि भाभी का रोल एक्ट्रेस नेहा मेहता निभाती थी. हालांकि साल 2020 में नेहा ने असित मोदी का शो छोड़ दिया था. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में शो में वापसी को लेकर इच्छा जताई है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर 15 सालों से ज्यादा समय से चला आ रहा है. इतने सालों बाद भी शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और दर्शक अभी भी इसे पसंद करते हैं. शो में अबतक कई कास्ट बदल चुके हैं और उनकी जगह नये चेहरे आ चुके हैं. हालांकि फिर भी दर्शकों के बीच शो की लोकप्रियता नहीं घटी. पहले सीरियल में तारक मेहता की पत्नी अंजलि मेहता का रोल नेहा मेहता निभाती थी. उन्होंने बीच में शो को अलविदा कह दिया था. अब उन्होंने शो में वापसी को लेकर बात की.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी को लेकर नेहा मेहता ने तोड़ी चुप्पी

टेली मसाला संग एक इंटरव्यू में नेहा मेहता से पूछा गया क्या कि क्या वह अपने को-स्टार्स को मिस करती है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मिस नहीं करती, सदैव मेरे हृदय में है. चैनल ऑन करो, मैं वहां हूं वह यहां है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस आने के चांस है. इसपर नेहा ने जवाब दिया, असित मोदी सर बोलेंगे तो उनके लिए सब कुछ कर लूंगी. एक्ट्रेस ने अंजलि के रोल में वापसी के लिए इच्छा जाहिर की है. नेहा कहती है, “ऑडियंस के लिए सब कुछ कर लूंगी. मेरी ऑडियंस अगर बोले आप अंजलि मेहता बनो तो मैं बन जाऊंगी. वैसे तो मैं हूं ही. तो उलझाव में फंसना नेहा मेहता का काम ही नहीं है. वह तो बहती रहती है.”

12 सालों तक तारक मेहता शो में नेहा ने किया था काम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नेहा मेहता ने 12 साल तक काम किया था और साल 2020 में शो को अलिवदा कह दिया था. बॉम्बे टाइम्स संग एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा था, मैंने तारक मेहता शो में 12 साल तक काम किया. आखिरी के छह महीने के पैसे मुझे नहीं मिले. शो छोड़ने के बाद मैंने उन्हें कई बार फोन किया अपने पेडिंग पैसों को लेकर. मुझे कंप्लेन करना पसंद नहीं है, उम्मीद करती हूं कि इसका समाधान निकल जाएगा और मुझे मेरे पैसे मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर हिट होगी या पिट जाएगी मेट्रो इन दिनों, कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >