Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कहा-जिंदगी में अंधेरा हो गया

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा इस समय मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. एक्टर ने भावुक पोस्ट लिखकर फैंस को इमोशनल कर दिया. पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा, तारक मेहता का किरदार निभाते थे. हालांकि अब वो शो का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है. शैलेश ने अपने सोशल मीडिया पर एक बुरी खबर फैंस से शेयर की. पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन हो गया है. फैंस पोस्ट पर कमेंट कर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा के किस परिवार के सदस्य का निधन हुआ

शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर ने बताया कि उनके पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दिया.

शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता के नाम क्या लिखा

शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता संग एक तसवीर पोस्ट कर लिखा, जो भी हूं…आप की परछाई हूं. आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया. पापा ने देह त्याग दी….आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता…..एक बार फिर से कह दीजिये ना…बबलू.

पोस्ट पर यूजर्स क्या कर रहे कमेंट

शैलेश लोढ़ा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, विनम्र श्रद्धांजलि. ओम शांति. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत दुःखद, भगवान पिताजी को अपने चरणों मे स्थान दे. शांति. एक यूजर ने लिखा, पिता तो पिता होते है. एक यूजर ने लिखा, बहुत दुखद समाचार शत शत नमन.

शैलेश लोढ़ा ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा

शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से एक शुरूआत से जुड़े थे. हालांकि उन्होंने साल 2022 में शो को अलविदा कह दिया था. ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि निर्माता असित मोदी के असभ्य व्यवहार से बहुत आहत थे.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो को अलविदा कहने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब तक शो चलता रहेगा तब तक…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >