Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने जेठालाल संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम प्रोफेशनल रिश्ता…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शरद सांकला ने दिलीप जोशी संग अपने रिश्ते पर बात की. एक्टर ने कहा कि वह और दिलीप कई शोज में साथ काम कर चुके हैं और एक दूसरे संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब्दुल की भूमिका निभाने वाले शरद सांकला को लेकर खबरें आई कि वह शो छोड़ रहे हैं. हालांकि एक्टर ने तुरंत क्लियर किया कि ये महज अफवाहें है और वह कभी भी इसे नहीं छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, असित कुमार मोदी ने उन्हें ये कैरेक्टर दिया है और दर्शकों ने इसे पॉपुलर बनाया. वह अंत तक काम करेंगे और सीरियल छोड़ने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर क्या बोले शरद सांकला

शरद सांकला ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब सिर्फ एक शो नहीं, दर्शकों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. हम उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं और हम चाहेंगे कि लोग हमें हमेशा की तरह प्यार करते रहें. हमें उनके आशीर्वाद की जरूरत है. हम दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए अपना 100 परसेंट देंगे.

दिलीप जोशी और शरद किन शोज में एक साथ कर चुके हैं काम

शरद ने कहा, ”दिलीप जोशी मेरे पड़ोसी हैं. हम दोनों विले पार्ले में रहते हैं. हम 1996 से एक साथ काम कर रहे हैं. हमने पहली बार ‘कभी ये कभी वो’ नाम के एक शो में साथ काम किया था, जहां उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी. दरअसल, असित कुमार मोदी उस शो के कार्यकारी निर्माता थे. उस समय, उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू नहीं किया था. बाद में, उन्होंने ‘हम सब एक हैं बनाई’, जिसमें एक बार फिर दिलीप जोशी भाई और मैंने साथ काम किया.”

दिलीप जोशी संग काम करने पर क्या बोले अब्दुल

शरद ने आगे कहा, ”हम एक-दूसरे को 20-25 साल से जानते हैं और हम दोनों एक ही उम्र के हैं, बस 20-25 दिन का फर्क होगा. मैं 60 साल का हूं और दिलीप भी. सेट पर हम प्रोफेशनल रिश्ता बनाए रखते हैं, लेकिन जब भी हम बाहर मिलते हैं तो दोस्त की तरह होते हैं. हम एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >