T20 World Cup: जीत के बाद टीम इंडिया को रोते देख अनुष्का की बेटी को होने लगी थी ये चिंता, एक्ट्रेस बोलीं- जश्न मनाने के लिए…

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के नाम खास पोस्ट लिखा है. साथ ही पोस्ट में अपनी बेटी वामिका के बारे में जिक्र किया है. इस ऐतिहासिक जीत पर एक्ट्रेस ने क्या लिखा, आपको बताते हैं.

India Wins T20 World Cup: टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर पूरे देश भर में खुशी का माहौल है. हर तरफ भारत की जीत का जश्न फैंस मना रहे हैं. भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की और दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया. इस ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति के नाम प्यारा सा पोस्ट लिखा है.

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के नाम लिखा प्यारा मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की टी20 विश्व कप ट्रॉफी पकड़े हुए एक तसवीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “मुझे इस आदमी से प्यार है. आपको अपना घर कहने के लिए बहुत ग्रेटफुल हूं. इस जश्न को मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास स्पार्कलिंग वाटर पियो.” इस पोस्ट पर अबतक 4,397,592 लाइक्स आ चुके हैं. कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा सहित कई स्टार्स और फैंस ने इसपर प्यार बरसाया.

अनुष्का शर्मा ने लिखा- हमारी बेटी की सबसे बड़ी…

वहीं, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के सदस्यों के मैच जीतने के बाद तसवीरें पोस्ट की. साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को गले लगाने वाला कोई है, क्योंकि उसने उन्हें टीवी पर रोते हुए देखा था. आगे अनुष्का लिखती है, हां, माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया. क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि. चैंपियंस-बधाई.” इस पोस्ट पर यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह सब बहुत ही भावनात्मक है! एक यूजर ने लिखा, हां. उन्हें अरबों लोगों ने गले लगाया.

Also Read: India Wins T20 World Cup: भारत की जीत पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल, सनी देओल बोले- आपने दिल, कप और खुशियां सब जीत ली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >