आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह नदी किनारे जमीन पर सोते नजर आ रहे हैं. उनके इस सादगी भरे अंदाज की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह किसी बड़े होटल या आलीशान घर में नहीं, बल्कि रात के समय एक नदी के किनारे जमीन पर फटी हुई चटाई बिछाकर शांति से सो रहे हैं. उनके आस-पास कई और भक्त भी खुले आसमान के नीचे सोए हुए दिख रहे हैं. सुनील ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “तारे जमीन पर” और बैकग्राउंड में भगवान शिव का भजन ‘जय कारा महाकाल’ लगाया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जगह कौन सी है.

यहां देखें वीडियो-

वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

सुनील ग्रोवर को पसंद है सादगी भरा जीवन

सुनील ग्रोवर इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उन्हें आम लोगों की तरह सादगी से रहना बहुत पसंद है. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कुछ किया है. इससे पहले भी उनके कई ऐसे वीडियो आ चुके हैं जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए थे.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

जब सड़क किनारे कपड़े धोने लगे थे सुनील

कुछ महीने पहले सुनील ग्रोवर का एक और वीडियो आया था. उसमें वो सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप पर खुद अपने कपड़े धो रहे थे. कपड़े धोने के बाद उन्होंने हैंडपंप चलाकर अपना मुंह भी धोया. इस वीडियो के पीछे उन्होंने एक पुराना गाना लगाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

चूल्हे पर बनाई गोल-गोल रोटियां

एक और वीडियो में सुनील ग्रोवर जमीन पर बैठकर मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे पर रोटियां बनाते दिखे थे. उन्होंने खुद आटा गूंथा, गोल-गोल रोटियां बेलीं और उन्हें आग पर सेंका. रोटियां बनाते हुए उन्होंने अपने फैंस से बड़े प्यार से कहा था, “दोस्तों, रोटी खा लो…”

आजकल क्या कर रहे हैं सुनील ग्रोवर?

सुनील ग्रोवर को आखिरी बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था, जहां उन्होंने लोगों को खूब हंसाया. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान की मिमिक्री करने के उनके वीडियो हमेशा वायरल रहते हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >