Stree 2 First Review: फ्लॉप या फिर हिट, स्त्री 2 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

Stree 2 First Review: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को फाइनली थियेटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार चंदेरी गांव में सरकटे भूत का आतंक है. अब हॉरर-कॉमेडी मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

Stree 2 First Review: छह साल के लंबे इंतजार के बाद, स्त्री एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार है. जी हां स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर धूम मचा रही है. वहीं पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंज्या के बाद स्त्री 2 मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है. अब मोस्ट अवेटेड मूवी का पहला रिव्यू सामने आया है.

स्त्री 2 का पहला रिव्यू आउट

अभिनेता, लेखक, मॉडल कुलदीप ने स्त्री 2 का रिव्यू शेयर किया. उन्होंने हॉरर कॉमेडी फिल्म को हंसी और ड्रामा का एक पूरा रोलर कोस्टर राइड कहा और इसे 4 स्टार भी दिए. पोस्ट में लिखा है, “हे भगवान! क्या शानदार फिल्म है… एंटरटेन कर देने वाली – 4/5 स्टार… शानदार कहानी वाली फिल्म, जिसमें मजाकिया डायलॉग और मुख्य कलाकारों का शानदार परफॉर्मेंस है. यह बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में से एक है. हॉरर शैली, एक ऐसी शैली जिसमें बॉलीवुड निर्देशकों ने ज्यादा प्रयोग नहीं किया है. हैट्स ऑफ @अमरकौशिक क्या शानदार निर्देशन है. पूरी तरह से रोलरकोस्टर की सवारी है ..”

Also Read- Stree 2 Advance Booking: 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी स्त्री 2, एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को पछाड़ा

Also Read- Stree 2: रन टाइम से लेकर प्लाट तक…. श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की इस अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी के बारे में ये सब जान लें

स्त्री 2 के स्टारकास्ट की एक्टिंग है जबरदस्त

स्त्री 2 की स्टारकास्ट के परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “@rajkummar_roo ने शानदार काम किया है और विक्की के रूप में उनकी एक्टिंग काबिले तारीफ है. उनकी कॉमिक टाइमिंग हर किसी से बेहतर है.@shraddhakapoor ने तू झूठी मैं मक्कार के बाद एक मजबूत परफॉर्मेंस दिया है. @पंकजत्रिपाठी! वह एक लीजेंड हैं… उन्होंने क्या लाजवाब काम किया है..हर सीन में वो अपनी छाप छोड़ेंगे”.

स्त्री 2 के बारे में

कथित तौर पर स्त्री 2 एक नए राक्षस, सरकटे के इर्द-गिर्द घूमेगी. राक्षस चंदेरी से महिलाओं का अपहरण कर लेता है. मुख्य कलाकारों को सरकाटे को खत्म करने की योजना बनाने का काम सौंपा गया है. फिल्म को U/A रेटिंग मिली हुई है. बता दें, स्त्री 2 अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर अभिनीत फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम और शारवरी की एक्शन ड्रामा वेदा के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव के लिए तैयार है. यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस गेम में कौन बाजी मारेगा.

Also Read- Stree 2: क्लैश के बाबजूद भी फिल्म की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन की कमाई 30 करोड़ पार करने की उम्मीद

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >