Stree 2 Collection: स्त्री 2 की कमाई को नहीं हिला पाई GOAT की आंधी, 23वें दिन तोड़े ये रिकॉर्ड, जानें टोटल कलेक्शन

Stree 2 Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानतें हैं 23वें दिन मूवी ने कितना कमाया.

Stree 2 Collection: अमर कौशिक की ओर से निर्देशित हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. साल 2018 की हिट स्त्री के इस सीक्वल ने अपने दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ कॉमेडी और डर के अनूठे मिश्रण के लिए क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी तारीफें हासिल की. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे हैं. मूवी 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी हैं. थलपति विजय की GOAT की रिलीज के बाद भी श्रद्धा कपूर की फिल्म का क्रेज बना हुआ है. आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की है.

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन

15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, खासकर अपने तीसरे हफ्ते में. इसने हिंदी में शाहरुख खान की जवान, रणबीर कपूर की एनिमल और यहां तक ​​कि प्रभास की बाहुबली 2 जैसी लोकप्रिय फिल्मों की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. तीसरे सप्ताह में 70.20 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई के साथ, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने भारी सफलता साबित करते हुए हिंदी फिल्मों के लिए एक नया मानक स्थापित किया है.

स्त्री 2 ने कौन सी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 52.06 करोड़ रुपये, एनिमल का 50.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 का 69-75 करोड़ रुपये और गदर 2 का 63.35 करोड़ रुपये था. जहां 22वें दिन फिल्म ने 500 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 23वें दिन मूवी ने 4.25 करोड़ की कमाई की. वहीं थलपति विजय की गोट ने दूसरे दिन 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

स्त्री 2 की क्या है कहानी

स्त्री 2 को हाल ही में साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म का ताज पहनाया गया है. मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित, फिल्म में अक्षय कुमार ने जबरदस्त कैमियो किया. वहीं तमन्ना भाटिया ने आज की रात सॉन्ग से चार्ट बस्टर पर धमाल मचा दिया. इसके अलावा भेड़िया अवतार में वरुण धवण भी दिखाई दिए. फिल्म, चंदेरी गांव के सरकटे भूत की कहानी को दिखाती है, जो गांव की महिलाओं को उठाकर ले जाता है.

Also Read- The GOAT Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन थलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाए इतने करोड़

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने गदर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ा, कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >