Splitsvilla 16 Finale: ‘स्प्लिट्सविला 16’ का फिनाले आज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे विनर की जंग

Splitsvilla 16 Finale: ‘स्प्लिट्सविला X6’ का ग्रैंड फिनाले 16 मई को है. चार फाइनलिस्ट जोड़ियां ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी. असली विजेता का खुलासा आज रात फिनाले एपिसोड में होगा.

Splitsvilla 16 Finale: एमटीवी का पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. सनी लियोनी और करण कुंद्रा की ओर से होस्ट किया गया यह शो 9 जनवरी से शुरू हुआ था. करीब पांच महीने बाद अब इसका ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा. शो के ग्रैंड फिनाले का पहला हिस्सा 15 मई को प्रसारित किया गया था, जबकि आखिरी भाग 16 मई को ऑन एयर होगा. इसी एपिसोड में इस सीजन के विजेताओं का ऐलान भी किया जाएगा.

कब और कहां देखें ‘स्प्लिट्सविला X6’ का फिनाले?

‘स्प्लिट्सविला X6’ का ग्रैंड फिनाले 16 मई शाम 7 बजे एमटीवी इंडिया पर टेलीकास्ट किया जाएगा. अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब इस सीजन की विनिंग जोड़ी का नाम सामने आएगा.

ये हैं शो के 4 फाइनलिस्ट कपल

इस बार ट्रॉफी के लिए चार जोड़ियां आमने-सामने हैं. इनमें कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और कैरा अनु, योगेश रावत और रुरु ठाकुर, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी, साथ ही टेन डे विलियर्स और सौंधार्या शेट्टी शामिल हैं. कुशल और कैरा के साथ टेन और सौंधार्या ने सबसे पहले ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतकर अपनी जगह पक्की की थी. इसके बाद सेमीफाइनल राउंड जीतकर बाकी दो जोड़ियां भी फिनाले में पहुंचीं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई विनर की चर्चा

फिनाले से पहले सोशल मीडिया और रेडिट पर विनर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कुशल तनवर और कैरा अनु इस सीजन के विजेता बन सकते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर “कुशैरा की जीत” तेजी से ट्रेंड करने लगा. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

20 लाख रुपये की प्राइज मनी पर टिकी नजर

सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने बताया था कि दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए अपनी पसंदीदा जोड़ी को वोट कर सकते हैं. सबसे ज्यादा वोट पाने वाली जोड़ी को 20 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil: बॉक्स ऑफिस पर भीड़ जुटाने की तैयारी, पहले दिन इतने सस्ते मिलेंगे टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >