South OTT Releases This Week: साउथ की 6 फिल्मों से सजेगा वीकेंड, OTT पर मिलेगा डर, रोमांच और हंसी का जबरदस्त तड़का

South OTT Releases This Week: एक्शन, थ्रिलर, हॉरर या कॉमेडी... इस हफ्ते OTT पर हर जॉनर की साउथ फिल्म रिलीज हो रही है. जानिए Netflix, SonyLIV, Prime Video समेत किस प्लेटफॉर्म पर क्या देखें.

South OTT Releases This Week: अगर आपका वीकेंड बिना मूवी मैराथन के पूरा नहीं होता, तो इस बार OTT ने पूरा इंतजाम कर रखा है. इस हफ्ते Netflix, SonyLIV, Prime Video, SunNXT, ETVWin और ManoramaMAX पर 6 नई साउथ फिल्में स्ट्रीम होने जा रही हैं. इस लिस्ट में दमदार एक्शन, सस्पेंस से भरा थ्रिलर, हॉरर, इमोशनल ड्रामा और डार्क कॉमेडी, सब कुछ मिलने वाला है. यानी चाहे आपका मूड कुछ भी हो, इस वीकेंड बिंज-वॉच करने के लिए ऑप्शन की कोई कमी नहीं रहेगी.

Case of Kondana (तेलुगु डब)

'केस ऑफ कोंडाना' एक थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी नए पुलिस ऑफिसर विल्सन की है, जिससे ड्यूटी के दौरान एक बड़ी गलती हो जाती है. वह इस गलती को छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन धीरे-धीरे मामला और उलझता जाता है. इस बीच उसकी सीनियर ऑफिसर उसी केस की जांच शुरू कर देती है. आगे क्या होगा, यही फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है.

OTT: ETVWin

स्ट्रीमिंग डेट: 23 जुलाई

Pallichattambi (मलयालम)

अगर आपको पीरियड एक्शन ड्रामा पसंद है, तो 'पल्लीचट्टंबी' आपके लिए अच्छी फिल्म साबित हो सकती है. फिल्म की कहानी कृष्णा पिल्लई नाम के एक अनाथ लड़के की है, जिसे बचपन में हिंदू और ईसाई दोनों परिवार मिलकर पालते हैं. बड़ा होने के बाद वह चर्च का रक्षक बनता है, लेकिन गांव के लोगों की परेशानियां देखकर उसका नजरिया बदल जाता है. जब एक ताकतवर जमींदार गांव पर कब्जा करने आता है, तब वह पूरे गांव को एकजुट कर लड़ाई लड़ता है.

OTT: SonyLIV

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Ego Raman (तमिल)

'ईगो रमन' की कहानी अरिवु नाम के एक युवक की है, जो सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है. आर्थिक तंगी के चलते उसे अपनी सबसे प्यारी बाइक बेचनी पड़ती है और यहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है. कई साल बाद जब वह अफसर बनता है, तो उसका सामना अपने पुराने गुरु से होता है. दोनों के बीच अहंकार की लड़ाई शुरू हो जाती है, जो कहानी को दिलचस्प बना देती है.

OTT: Prime Video

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Secret of Kalinga (मलयालम)

अगर आपको डरावनी फिल्में पसंद हैं, तो 'सीक्रेट ऑफ कलिंगा' देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक कॉलेज से शुरू होती है, जो प्राचीन कलिंगा की जमीन पर बना होता है. नए साल की रात कुछ छात्र एक बंद कुआं खोल देते हैं. इसके बाद अजीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं, जिनका संबंध पुराने राजघराने और ब्लड मून से जुड़ा होता है.

OTT: SunNXT

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Con City (तमिल)

'कॉन सिटी' एक मजेदार कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक परिवार होटल चलाने का नाटक करता है, लेकिन असल में सभी अपने पुराने राज छिपाकर रह रहे होते हैं. जब उनके साथ रहने वाले बच्चे का अपहरण हो जाता है, तो सबको मिलकर एक बड़ा प्लान बनाना पड़ता है. इसके बाद फिल्म में कई मजेदार और रोमांचक मोड़ आते हैं.

OTT: Netflix

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

Triple Decker (मलयालम)

'ट्रिपल डेकर' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी एक डिलीवरी बॉय की है, जो अपनी प्रेमिका के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. प्यार में लिया गया एक फैसला उसकी जिंदगी को मुश्किलों में डाल देता है. इसके बाद शुरू होता है मजेदार और अजीब घटनाओं का सिलसिला.

OTT: ManoramaMAX

स्ट्रीमिंग डेट: 24 जुलाई

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >