South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगेगा साउथ फिल्मों का मेला, फटाफट लिस्ट नोट करें

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते 20 से 26 अप्रैल के बीच साउथ की नई फिल्में OTT पर रिलीज हो रही हैं. जानिए इन्हें कब और कहां देखें.

South OTT Releases This Week 20 to 26 April: इस हफ्ते 20 से 26 अप्रैल के बीच OTT के खजाने में साउथ की कई नई फिल्में आने वाली हैं, जो हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. इनमें कॉमेडी भी है, रोमांस भी, थ्रिल भी और एक्शन भी. साथ ही कुछ कहानियां पॉलिटिक्स पर आधारित हैं, तो कुछ महिलाओं की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाती हैं. यानी इस हफ्ते आपको हर तरह का एंटरटेनमेंट एक ही जगह देखने को मिलने वाला है. तो चलिए, फटाफट पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Lechindi Mahila Lokam

कहां देखें: Sun NXT
रिलीज डेट: 22 अप्रैल

यह फिल्म पूरी तरह महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि महिलाएं समाज में किन-किन मुश्किलों से गुजरती हैं और कैसे हर परेशानी के बावजूद मजबूत बनकर आगे बढ़ती हैं. फिल्म में उनकी सोच, संघर्ष और अपने हक के लिए खड़े होने की कहानी दिखाई गई है.

Prathichaya

कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 24 अप्रैल

यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक काल्पनिक राजनीतिक दुनिया में सेट है. इसमें एक ताकतवर नेता के. एन. वर्गीस का किरदार दिखाया गया है, जो एक बड़ी पार्टी को संभालता है लेकिन उस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं.

उसका बड़ा बेटा पहले से राजनीति में है, लेकिन वह अपने छोटे बेटे जॉन को ज्यादा काबिल मानता है. जॉन राजनीति से दूर रहना चाहता है और अपनी टेक कंपनी पर ध्यान देता है. इसी बात को लेकर परिवार में टकराव शुरू होता है. आगे कहानी में पावर, फैमिली ड्रामा और राजनीति का खेल देखने को मिलता है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है.

Happy Raj

कहां देखें: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 24 अप्रैल

यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो एक आम परिवार की कहानी दिखाती है. फिल्म में हैप्पी नाम का लड़का अपने पिता की अजीब आदतों की वजह से अपनी लव लाइफ में परेशान होता है.

वह शहर जाता है और वहां उसे प्यार हो जाता है, लेकिन जब दोनों परिवार एक-दूसरे से मिलते हैं, तो कई गलतफहमियां और मजेदार सिचुएशन बनती हैं.

Band Melam

कहां देखें: ZEE5
रिलीज डेट: 24 अप्रैल

यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो बचपन के प्यार की कहानी को दिखाती है. दो लोग एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हालात की वजह से अलग हो जाते हैं.

समय के साथ उनकी जिंदगी बदल जाती है, लेकिन उनके दिल में प्यार बना रहता है. बाद में उनकी मुलाकात फिर होती है, जहां पुरानी यादें और भावनाएं वापस आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: नया हफ्ता, नया एंटरटेनमेंट, 20 से 26 अप्रैल OTT पर रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज, मिस करना मना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >