South OTT Releases: जून के पहले वीक में होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की ये फिल्में हो रही रिलीज

South OTT Releases: इस सप्ताह ओटीटी की दुनिया में साउथ की कुछ दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. लिस्ट में रजनीकांत की चर्चित फिल्म लाल सलाम भी है, जिसके ओटीटी पर आने का फैंस इंतजार कर रहे थे. आपको पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं.

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते यानी 2 से 9 जून तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार साउथ इंडियन फिल्में रिलीज होने वाली है. इन मूवीज का दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली ये जियो सिनेमा, हॉटस्टार, जी और मनोरमामैक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. लिस्ट में टूरिस्ट फैमिली से लेकर लाल सलाम है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. आइए आपको इनके रिलीज डेट के बारे में बताते हैं.

Tourist Family- JioHotstar

तमिल फिल्म टूरिस्ट फैमिली की कहानी बेहद दिलचस्प है. फिल्म की कहानी एक श्रीलंकाई परिवार की है, जो भारत के एक छोटे से गांव में रहने आता है. यहां ये परिवार अपनी एक नयी शुरुआत करता है. हालांकि आस-पास के लोग पहले उन्हें नहीं अपनाते है, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती सब से हो जाती है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये आज यानी 2 जून से स्ट्रीम हो रहा है.

Lal Salaam- SunNXT

तमिल फिल्म लाल सलाम सन नेक्सट पर 9 फरवरी से स्ट्रीम होगा. फिल्म में रजनीकांत है और इसका निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है. फिल्म की कहानी तमिलनाडु के दो युवाओं की है, जिसे लोकल क्रिकेट टीम से बाहर निकाल दिया जाता है. हालांकि दोनों अपना सपना क्रिकेटर बनने का नहीं छोड़ते है.

Minmini- ZEE5

मिनमिनी की कहानी बेहद दिलचस्प आपको लगेगी. ये जी5 पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी सबरी और पारी नाम के दो छात्रों पर है. पहले तो सबरी को पारी काफी परेशान करता है, लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन जाते है. फिल्म में उनके स्कूल लाइफ, क्लास के अनुभव को लेकर दिखाया गया है.

Pattth- ManoramaMAX

देविका की कहानी इसमें दिखाई गई है, जो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है. उसकी जिंदगी आराम से चल रही होती है, तभी उसकी लाइफ में डैनी आता है. डैनी के आते ही उसकी लाइफ में सबकुछ बदल जाता है. इसे आप मनोरमामैक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >