Alliance Show: तलाक के बाद एक्स वाइफ सीमा सजदेह के करीब आए सोहेल खान, बोले- अब मैं उन्हें प्रोटेक्ट करना चाहता हूं

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायन्स' में सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शो में साथ रहने के बाद दोनों के बीच की दूरियां कम हुई हैं और अब वे पहले से ज्यादा एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं.

Alliance Show: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायन्स' में इस बार एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. शो में सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस शो ने उनकी जिंदगी में ऐसा बदलाव लाया, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी. आइए जानते हैं, सोहेल खान ने सीमा सजदेह को लेकर क्या-क्या कहा.

Sohail Khan On Relationship With Seema Sajdeh: सीमा सजदेह संग रिश्ते पर क्या बोले सोहेल खान?

सोहेल खान ने कहा कि कई सालों में वह कभी भी सीमा के इतने करीब नहीं आए, जितना 'अलायन्स' में आने के बाद आए हैं. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद दोनों अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाते थे, लेकिन उनके बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. बच्चे अक्सर सोहेल के साथ रहते हैं और समय-समय पर सीमा से मिलते हैं. इसी वजह से दोनों का सीधा संपर्क काफी कम हो गया था.

सोहेल ने कहा, "इस घर ने मुझे सीमा के करीब ला दिया. अब हम बात कर रहे हैं. कई महीनों और सालों से हमारी जिंदगी अलग-अलग चल रही थी, लेकिन यहां आने के बाद सब कुछ बदल गया."

Alliance Show Changed Their Bond: शो ने कैसे बदल दिया दोनों का रिश्ता?

सोहेल ने बताया कि 'अलायन्स' के घर में हर दिन एक-दूसरे से मिलना उनके रिश्ते को बेहतर बना रहा है. अब दोनों एक-दूसरे से पूछते हैं कि कैसे हो, सब ठीक है या नहीं. उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे की फिक्र करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं.

सोहेल ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह शो उन्हें और सीमा को फिर से एक-दूसरे को समझने का मौका देगा

Sohail Khan On Protecting Seema: सीमा को लेकर क्यों रहती है सोहेल को चिंता?

सोहेल खान ने बताया कि शो के अंदर उन्हें अपनी नहीं, बल्कि सीमा की ज्यादा चिंता रहती है. उन्होंने कहा कि घर में अक्सर बहस और झगड़े होते रहते हैं. ऐसे में उन्हें डर लगता है कि कहीं कोई सीमा से कुछ गलत न कह दे या उन्हें दुख न पहुंचाए.

उन्होंने कहा कि अगर कोई सीमा के साथ गलत व्यवहार करेगा, तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा. इसलिए वह हमेशा चाहते हैं कि सीमा सुरक्षित रहें.

Sohail Khan Wants To Spend More Time With Seema: सीमा के साथ और वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल

सोहेल खान ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह शो के अंदर सीमा के साथ और ज्यादा समय बिताना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि आज भी वह सीमा को एक अपने इंसान की तरह मानते हैं और उनकी रक्षा करना चाहते हैं.

सोहेल के मुताबिक, 'अलायन्स' सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं रहा, बल्कि ऐसा अनुभव बन गया जिसने उन्हें और सीमा को फिर से दोस्त बनने और एक-दूसरे को समझने का मौका दिया.

Alliance Streaming On Prime Video: कहां देख सकते हैं यह शो?

अगर आप भी सोहेल खान और सीमा सजदेह के बीच का यह इमोशनल पल देखना चाहते हैं, तो 'अलायन्स' को Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Alliance Wild Card Entry: अली गोनी के बाद अब कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा गेम?

यह भी पढ़ें: Alliance: मैंने अपने सच्चे प्यार को खो दिया… सोहेल खान ने पहली बार बताया क्यों टूटा था सीमा सजदेह संग 24 साल पुराना रिश्ता


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >