Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में क्या सलमान खान करेंगे कैमियो, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Singham Again: सिंघम अगेन की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अजय देवगन के साथ सलमान खान दिखाई दे रहे हैं. दोनों पुलिस की वर्दी में है.

Singham Again: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है. फैंस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट लेवल टॉप पर है. इसी बीच फिल्म की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अजय देवगन के साथ सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आ रहे हैं. तसवीर को देखकर नेटिजन्स अटकले लगा रहे हैं कि क्या चुलबुल पांडे कॉप यूनिवर्स में शामिल होंगे.

क्या सिंघम अगेन में एक साथ होंगे चुलबुल पांडे और सिंघम

रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है. जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह जैसे कलकार शामिल है. इस बड़ी कास्ट को देखने के लिए हर कोई उत्साहित है. अब एक और रोमांचक चीज ने ध्यान खींचा है. फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें हम अजय देवगन को एक्शन सीक्वेंस में देख रहे हैं और उनके अलावा सलमान खान भी नजर आ रहे हैं.

अजय देवगन और सलमान की तसवीर की क्या है सच्चाई

ऐसा लगता है कि चुलबुल पांडे भी सिंघम अगेन का हिस्सा हैं. एक यूजर ने फोटो देखकर कमेंट किया, “दबंग चुलबुल पांडे के साथ सिंघम, कमाल करते हो पांडे जी, हमें बताया भी नहीं आप आ गए. एक दूसरे यूजर ने लिखा, कॉप यूनिवर्स में इस बार पूरा बॉलीवुड देखने को मिलेगा. मजा आने वाला है, रिलीज का इंतजार नहीं कर सकता. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये फेक है और गलत है. हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, यह तस्वीर एक टीवी नेटवर्क के लिए अजय और सलमान के विज्ञापन की है.

कब रिलीज होगी सिंघम अगेन

बहुप्रतीक्षित फिल्म में सिंघम, सूर्यवंशी और सिम्बा एक बार फिर एक साथ नजर आएंगे. करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी पुलिस की वर्दी में दिखाई देंगे. इसके अलावा अर्जुन कपूर विलेन के रूप में देखने को मिलेंगे. सिंघम अगेन दिवाली 2024 पर धूम मचाने के लिए तैयार है. सलमान खान की बात करें तो उन्हें हाल ही में बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया था. स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद उन्होंने रियालिटी शो का प्रोमो शूट किया.

Also Read- Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की क्लैश पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नुकसान तो होना ही…

Also Read- Singham Again: रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर बार मुझे दर्शकों…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >