सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के नये विज्ञापन ने मचाया धमाल, फैंस बोले- आज के शाहरुख खान-काजोल

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच अब सिड और कियारा का नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ी में से एक है. दोनों कपल को अक्सर लंच या फिर डिनर डेट पर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है. ये दोनों एक साथ काफी क्यूट और परफेक्ट लगते है. अब खबरें है कि दोनों अगले साल अप्रैल के महीने में एक दूसरे के साथ शादी करने वाले है. हालांकि लवबर्ड्स इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं. इसी बीच अब दोनों कपल का दिवाली विज्ञापन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस ऐड में ये कपल साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का विज्ञापन

वीडियो में, सिद्धार्थ मल्होत्रा​जम्हाई लेते हैं, जबकि कियारा अपने फोन पर स्क्रॉल करती हैं. तब तक एक स्नैक्स ब्रांड आता है और दोनों साथ में डांस करने लगते हैं. इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ‘इस दौर के शाहरुख खान और काजोल सिड और कियारा हैं…भगवान आप दोनों का भला करें.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वे सबसे खूबसूरत जोड़ी’ हैं”. एक अन्य यूजर ने कहा, “मुझे लगता है कि वे सबसे पसंदीदा जोड़ी हैं, जिन्की शादी के लिए इतने सारे लोग आशीर्वाद भेज रहे हैं.

इस दिन होगी कियारा-सिड की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक दूसरे संग शादी करने वाले है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल अगले 6 महीने में यानी अप्रैल 2023 तक एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं. बॉलीवुडलाइफ के करीबी सूत्र बताते हैं, “सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के साथ बहुत प्यार करते हैं. वे सोच चुके हैं, कि उनके रिश्ते के हर चरण और अब सुनिश्चित हैं कि वे एक होना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये हाई प्रोफाइल शादी दिल्ली में होगी. दोनों परिवार ने अभी से ही शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है. दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं. कियारा और सिड पहले एक कोर्ट वाली शादी करेंगे और फिर वे रिसेप्शन के बाद एक कॉकटेल पार्टी रख सकते हैं. ऐसे में हम नहीं जानते क्या सेलिब्रिटीज को रिसेप्शन पार्टी में आमंत्रित किया जाएगा या नहीं, क्योंकि सभी फंक्शन दिल्ली में हो रहा है.”

Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा से करण जौहर ने कियारा आडवाणी को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुए एक्टर, VIDEO
इन फिल्मों में दिखेंगे सिड

सिद्धार्थ को अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ थैंक गॉड में देखेंगे, जो 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, सिद्धार्थ के पास दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ सागर अम्ब्रे की योद्धा भी है, जो 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है. शांतनु बागची की स्पाई-थ्रिलर फिल्म, रश्मिका मंदाना के साथ मिशन मजनू और शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी है. कियारा को आखिरी बार राज मेहता की जुगजुग जीयो में नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली के साथ देखा गया था. वह गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी. उनके पास राम चरण के साथ आरसी 15 और कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >