Shrimad Ramayan के इस किरदार के हाथ लगी अक्षय कुमार की ये मूवी, क्या शो को कहेंगे अलविदा

शो श्रीमद रामायण में सुजय रेउ, प्राची बंसल और निकितिन धीर लीड़ रोल निभाते हैं. निकितिन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ एक मूवी में काम करने का मौका मिला है.

Shrimad Ramayan: शो श्रीमद रामायण में रावण का किरदार निकितिन धीर निभाते हैं. लगातार शो के प्रोमोज और सेट से अपनी तसवीरें वो शेयर करते दिखते है. इसमें सुजय रेउ, भगवान राम के किरदार में दिखते हैं, जबकि प्राची बंसल, सीता के किरदार में दिखती है. वहीं, निकितिन को लेकर एक खबर आ रही है कि उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के साथ फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे.

निकितिन धीर अब किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे

निकितिन, अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे. फिल्म के कास्ट में वो शामिल हो गए है. हाउसफुल 3 में भी निकितिन ने एक्टिंग किया था. एक बार फिर से मूवी में वो वापसी कर रहे हैं.

हाउसफुल 5 की शूटिंग कब निकितिन धीर शुरू करेंगे

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की मानें तो, निकितिन जल्द ही फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग के लिए लंदन जाने वाले हैं. इस मूवी का निर्देशन मनसुखानी कर रहे हैं, जबकि निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं.

क्या अब श्रीमद रामायण छोड़ देंगे निकितिन धीर

निकितिन धीर, श्रीमद रामायण छोड़ेंगे या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है.

निकितिन धीर ने किन-किन शोज में काम किया है

निकितिन धीर ने जोधा अकबर से अपने करियर की शुरूआत की, जो साल 2008 में आया था. मूवी में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने लीड़ रोल निभाया था. एक्टर ने मिशन इस्तांबुल में भी काम किया है, जिसमें विवेक ओबेरॉय, श्रेया सरन और जायद खान है. फिल्मों के अलावा एक्टर ने इश्कबाज, द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 5, नागार्जुन – एक योद्धा शामिल है.

क्या हाउसफुल 5 में चित्रांगदा सिंह और डिनो मोरिया की एंट्री हुई

जी हां. डिनो मोरिया और चित्रांगदा सिंह की एंट्री हाउसफुल 5 में हो गई है. अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, संजय दत्त, रितेश देशमुख शामिल है.

Also Read- Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

Entertainment Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >