भोजपुरी सॉन्ग “कवन बिया मनरखनी” ने मचाया धमाल, शिवानी सिंह और क्वीन तान्या की जोड़ी छाई

शिवानी सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग “कवन बिया मनरखनी” रिलीज हो गया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत सोनू कुमार ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया है.

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना “कवन बिया मनरखनी” रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने में क्वीन तान्या की मौजूदगी ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी शानदार नजर आ रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

कवन बिया मनरखनी सॉन्ग रिलीज

“कवन बिया मनरखनी” गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. उन्होंने दिल को छू लेने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते हैं. वहीं संगीतकार सोनू कुमार ने गाने को ऐसा संगीत दिया है जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है.

कवन बिया मनरखनी सॉन्ग के बारे में

वीडियो का निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया है. वीडियो की लोकेशन, कैमरा वर्क और डांस सीक्वेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. गाने में गांव की मिट्टी की खुशबू के साथ मॉडर्न अंदाज का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है. इस प्रोजेक्ट को राजकुमार सिंह उर्फ राजू ने संभाला है, जबकि निर्माता अनंत कुमार हैं. गाने को Maa Tara Records Pvt. Ltd. के बैनर तले रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. भोजपुरी गानों का काफी क्रेज रहता है. इसलिए तो हर दिन एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >