Lock Upp 2: हर्षद के बेघर होते ही शिवांगी जोशी ने की ऐसी हरकत, नेटिजन्स बोले - ओवरएक्टिंग और क्रींज की हद

'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा के बेघर होने के बाद शिवांगी जोशी की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में हर्षद का कंबल पकड़कर अकेली बैठी शिवांगी के बिहेवियर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और Reddit पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है और उनके ड्रामे को 'क्रींज' करार दिया है.

Shivangi Joshi Lock Upp: ‘लॉक अप: सच या सजा’ के हालिया एपिसोड की एक वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. यह क्लिप हर्षद चोपड़ा के शो से बाहर होने के बाद की है. वीडियो में शिवांगी जोशी को हर्षद की बेडशीट और कंबल लेते हुए देखा गया. इसके बाद उन्होंने साथी कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला से कहा कि उन्हें अकेलापन महसूस हो रहा है. इस वीडियो पर इंटरनेट ने रियेक्ट किया है और शिवांगी के इस बिहेवियर को क्रींज कहा है.

 Lock Upp Shivangi Joshi Clip: क्या था लॉक अप के क्लिप में 

लॉक अप के क्लिप में शिवांगी को सूफी मोतीवाला से यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे नहीं पता कि कौन कहां सोया था. हर्षद ने कहा कि यह उसका है, इसलिए मैं इसे ले रही हूं. मुझे बहुत अकेला महसूस हो रहा है”.

">

Reddits Commented on Her Clip: रेड्डीट पर लोगों का कमेंट

इस वीडियो क्लिप को लेकर Reddit पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि यह कितना क्रींज  हैं,  दूसरे यूजर ने लिखा , "रेत की बोरियां फेंकते समय वह जिस तरह से ओवर-एक्टिंग कर रही थी, उन्हें सच में लगता है कि यह एकता का डेली सोप चल रहा है”.

एक और यूजर ने कमेंट किया, "भाई-बहन जैसी दोस्ती का नाम देने के बाद ये सब करने से बेहतर होता कि वे मान लेते कि उनके बीच रोमांटिक भावनाएं हैं." एक और यूजर ने कहा, "और वे कहते हैं कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं." एक यूजर ने यह भी लिखा, "उन्हें असल में क्या लगता है कि वे क्या कर रहे हैं?


About Harshad and Shivangi: हर्षद और शिवांगी के बारे में 

हर्षद और शिवांगी पहले ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीजन 4 में साथ काम कर चुके हैं. ‘लॉक अप’ सीजन 2 में आने के बाद से दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग लगातार चर्चा में रही. एक समय साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने दोनों को अलग करने की कोशिश भी की थी. हालांकि, अगले ही हफ्ते हर्षद और शिवांगी फिर से साथ नजर आए और शिल्पा से भी बातचीत करते दिखे.

जब शिल्पा ने दोनों को ‘लवबर्ड्स’ कहा, तो हर्षद और शिवांगी ने इस बात पर नाराजगी जताई. दोनों ने साफ कहा कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.

Yogesh Rawat Entry: लॉकअप में योगेश रावत की एंट्री 

लॉक अप’ के हालिया एपिसोड में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला. पुराने कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत ने शो में दोबारा एंट्री की. दोनों ने अलग-अलग टास्क में जीत हासिल करके अपनी जगह फिर से पक्की कर ली. हर्षद ने सूफी को, जबकि योगेश ने धीरज को हराकर शो में वापसी की.

यह भी पढ़ें: रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बोलीं शिवांगी जोशी- मैं एंगेज्ड हूं, क्या सच में सगाई कर चुकी हैं ?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >