“ये लोग बाबाओं के पास पाप धुलने जाते हैं”, बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में शामिल होने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty Trolls: वृंदावन पदयात्रा में शामिल होने पर शिल्पा शेट्टी को ट्रोल किया गया है, जिस पर पति राज कुंद्रा ने तीखा जवाब दिया. दोनों 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले को लेकर पहले से चर्चा में हैं, इसलिए उनकी यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Shilpa Shetty Trolls: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में शामिल हुईं थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने इसे उनकी “इमेज सुधारने की कोशिश” बताया और जमकर ट्रोल भी किया. लेकिन इसबार ट्रोल्स को जवाब देने के लिए खुद उनके पति राज कुंद्रा सामने आए. शिल्पा और राज इन दिनों 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के केस को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है. ऐसे में यात्रा में उनकी मौजूदगी को लेकर तमाम तरह की बातें होने लगीं.

“पाप धोने आए हैं”

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, शिखर धवन और अन्य सेलेब्रिटीज की तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि “ये सारे लोग किसी न किसी केस में फंसे हुए हैं और अब बाबाओं की शरण में जा रहे हैं.” पोस्ट में शिल्पा पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों और राज कुंद्रा के पुराने विवादों का जिक्र भी किया गया. यूजर ने यहां तक लिख दिया कि “भीड़ देखकर ये लोग अपने पाप धोने आए हैं.”

राज कुंद्रा ने दिया जवाब

ये बातें पढ़कर राज कुंद्रा भड़क उठे और एक्स पर लंबा जवाब लिख दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्य समझे बस चिल्लाने और ट्रोलिंग के जरिए ध्यान खींचना चाहते हैं. राज ने साफ कहा कि “आरोप लगना, दोषी ठहराए जाने जैसा नहीं होता और हेडलाइन्स कोर्ट का फैसला नहीं होतीं.” उन्होंने आगे लिखा कि कुछ लोग अपनी आस्था में सुकून ढूंढते हैं, तो कुछ दूसरों को नीचा दिखाकर खुशी ढूंढते हैं.

राज कुंद्रा ने दी सफाई

राज का कहना था कि अगर किसी आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होना लोगों को परेशान कर रहा है, तो दिक्कत शिल्पा या उनके साथ खड़े लोगों में नहीं, बल्कि उन ट्रोल्स की सोच में है. उन्होंने भरोसा जताया कि कानून अपना काम करेगा और सच्चाई सामने आएगी.

ALSO READ: Rahu Ketu Teaser Out: “राहू-केतू” बनकर गांववालों की नैय्या डूबोने आए दो दोस्त, इंटरनेट पर बवाल मचा रही वरुण-पुलकित की जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >